Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: निजी व गैर सहायता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के प्रबंधकों ने कोरोना काल के कारण स्कूलों में आ रही समस्याओं का एकजुट होकर सामना करने के लिए आगे बढ़ने पर परस्पर सहमति

जनवाद टाइम्स 9 January 2021
Etawah News: Managers of private and unaided primary and junior schools mutually agreed to move forward to unite to face the problems faced in schools due to Corona era
Share News
       

आशीषकुमार

इटावा जसवंतनगर। क्षेत्र के निजी व गैर सहायता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के प्रबंधकों ने कोरोना काल के कारण स्कूलों में आ रही समस्याओं का एकजुट होकर सामना करने के लिए आगे बढ़ने पर परस्पर सहमति व्यक्त की तथा इस दौरान सभी प्रबंधकों ने कोरोना काल के दौरान फीस आधी वसूलने का निर्णय भी लिया।
प्रबंधकों ने इस दौरान अपनी अपनी समस्याएं उठाई। ज्यादातर प्रबंधकों का कहना था कि इस वर्ष विद्यालयों का हर तरफ से शोषण हो रहा है तथा शासन के नियम कुछ इस तरह के हैं जिनका पालन करने के लिए यदि बाध्यताएं रही तो निजी स्कूलों का बड़ा नुकसान होगा तथा काफी विद्यालय जो शिक्षा का व्यापक प्रसार कर रहे हैं उनको बंद करना प्रबंधकों की मजबूरी हो जाएगी। प्रबंधकों ने इस दौरान बच्चों की जो पढ़ाई अधूरी रह गई है उसकी भरपाई करने के लिए रूपरेखा तैयार की जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी कराई जा सके इस दौरान इस बात पर भी चर्चा की गई कि सभी राज्यों में जो विद्यालय खुल रहे हैं उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विद्यालय खोलें जाएं।
इस दौरान प्रबंधकों ने तय किया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें ज्ञापन देने तथा क्षेत्र में शिक्षा के मंदिरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान ब्राइट एंड पब्लिक स्कूल राम जानकी विद्या मंदिर मां देवी शारदा पब्लिक स्कूल सरस्वती ज्ञान मंदिर राधा गोविंद पब्लिक स्कूल देवी भोजेश्वरी विद्यालय बाल भारती विद्या मंदिर शांति देवी विद्यालय एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल जाहर सिंह स्मारक विद्यालय आदि के प्रबंधकों ने स्कूलों के समक्ष आ रही समस्याओं पर परस्पर चर्चाएं की व विचारों का आदान प्रदान किया। यह बैठक ब्राइट एंड पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी यह भी तय किया गया की अगली बैठक में क्षेत्र के प्रबंधकों का संगठन बनाकर उसका विधिवत चुनाव भी किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित लोगों में गणेश यादव अभिषेक शुक्ला सुरेंद्र धनगर प्रदीप शाक्य अमित पाठक आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सड़क दुर्घटना में मृत हुए व्यक्ति की शिनाख्त हेतु
Next: Etawah News: ख़ुद रात में भ्रमण करके जिनको वाक़ई  ज़रूरत है उन तक कम्बल पहुँचायें।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.16 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.29 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.51.45 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
street-light
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026

Latest News

  • Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम
  • Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण
  • Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण
  • Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.