Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

उ०प्र०आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय सैंफई में गाॅधी तथा शास्त्री जयंती मनायी गयी

जनवाद टाइम्स 2 October 2020
IMG-20201002-WA0047
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: सैफई उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासकीय भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गयी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) राजकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा महात्मा गाॅधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के फ़ोटो पर माल्यार्णपण कर उन्हें नमन तथा याद किया। 

Saifai medical University Etawah UP

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 (डा0) राजकुमार ने कहा कि गाॅधी जी आजीवन सत्य तथा अहिंसा के सच्चे प्रेरक तथा अनुयायी रहे। देश की आजादी का जिक्र बिना गाॅधी जी के अधूरा है। गाॅधी जी अपने पूरे जीवनकाल में सत्य, अहिंसा तथा सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सत्य तथा अहिंसा को हथियार बनाकर देश की आजादी के लिए अग्रेजों से डटकर मुकाबला किया। प्रो0 राजकुमार ने कहा कि गाॅधी जी का योगदान अस्पृश्यता तथा छूआछूत को मिटाने में भी अहम् रहा। गाॅधी जी का मानना था कि देश को जाति धर्म तथा समुदाय में नहीं विभाजित किया जाना चाहिए।

लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बोलते हुए प्रो0 राजकुमार ने कहा कि उनका जीवन पूरी तरह सादगी से भरा रहा तथा देश के किसानों के वह सच्चे नेता थे। उनके द्वारा किसानों तथा सेना के प्रहरी को हमेशा बराबर का महत्व दिया जाता था। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया जिससे आज भी प्रेरणा मिलती है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने गाॅधी जी द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किये गये सकारात्मक प्रयासों तथा असहयोग आन्दोलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गाॅधी जी सभी धर्मों को समान आदर देते थे तथा सभी धर्मों को पूरा सम्मान देते थे। उनका जीवन पूरी तरह सादगी भरा रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा0 आलोक कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, फैकेल्टी मेम्बर, संस्थानकर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी इटावा के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Next: Vaishali News : मानवाधिकार सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260606-WA0074
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डीपीएस आगरा में संपन्न हुई 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप 2026, एशिया पैसिफिक कप के लिए खिलाड़ियों का चयन

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260606-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 6 June 2026

Latest News

  • Agra News : डीपीएस आगरा में संपन्न हुई 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप 2026, एशिया पैसिफिक कप के लिए खिलाड़ियों का चयन
  • Bihar News : खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
  • Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.