Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिले के कुमारबाग थाना से दो अवैध एकनाली बंदूक के साथ पांच कारतूस बरामद वहीं बैरिया थाना से दो अपराधी लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 15 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

कुमारबाग ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उग्रसेन टोला स्थित दिनेश कुशवाहा पिता सुनेश्वर कुशवाहा के घर से दो एकनाली अवैध बंदूक एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। जबकि गृह स्वामी छापेमारी के पूर्व फरार हो गया। वहीं बैरिया पुलिस ने दो अपराधियों को देशी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की चनपटिया थाना अंतर्गत कुमारबाग ओपी के उग्रसेन टोला निवासी दिनेश कुशवाहा के घर में दो अवैध एकनाली बंदूक छिपा कर रखा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर दिनेश कुशवाहा के घर में छिपा कर रखे गए दो एकनाली बंदूक व पांच जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। जबकि गृह स्वामी फरार हो गया।

कुमारबाग छापेमारी टीम में कुमार ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मांझी आदि शामिल थे।

वहीं बैरिया थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली की बगही खड्डा पूल के पास दो अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम गठित करने का निर्देश दिया गया।टीम द्वारा छापेमारी कर मुफ्फसिल थाना के नवका टोला के वार्ड 6 निवासी सोनू कुमार 20 वर्ष पिता स्वर्गीय प्रभू पटेल एवं बैरिया थाना के बगही ज्ञानीजी के टोला निवासी राकेश कुमार उर्फ रंजन कुमार 25 वर्ष पिता शंभू पटेल को एक देशी लोडेड कट्टा के साथ धर दबोचा गया है।

गठित पुलिस टीम में योगापट्टी अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मुकेश कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रामदयाल पासवान आदि शामिल थे।

इसके अलावे पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि विगत 2 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, बरवत पसरैन शाखा से हुई लूट में शामिल दो लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों में मैनाटाड़ निवासी नितीश पटेल के साथ एक अन्य को जेल भेजा गया है।

Post navigation

Previous: शमशाबाद ब्लॉक निर्माण कार्य – भ्रष्टाचारी की पराकाष्ठा के चलते सवालों के घेरे में
Next: Bihar news इमर्जेंसी काॅल 112 का डीआईजी ने किया सफल टेस्ट रन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.