Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news इमर्जेंसी काॅल 112 का डीआईजी ने किया सफल टेस्ट रन

जनवाद टाइम्स 15 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार सरकार ने पूरे प्रदेश में इमर्जेंसी सेवा के लिए काॅल 112 को सक्रिय करते हुए बिहार पुलिस को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है। जिसको लेकर पुलिस महानिदेशक ने पूर्व में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी भी प्रदेश को दिया है। जिसको लेकर बिहार के सभी जिलों में तैयारी शुरू की जा चुकी है और इसको सक्रिय बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा टेस्ट रन का माॅक ड्रील भी किया जा रहा है। जिसमें यह अभ्यास किया जा रहा है कि किसी स्थान से कोई पीड़ित जब फोन करता है तो कैसे निकटतम जीपीएस के तहत काॅल 112 की इमर्जेंसी सेवा उस तक बिना किसी देर के कैसे पहुंच जाए और उसकी समस्याओं को देखते हुए कैसे उसका निराकरण अपने स्तर या संबंधित स्थानीय थाना के द्वारा करवाया जाए। साथ ही काॅल 112 पर किसी बड़े घटना की सूचना मिलते ही पार्लर लाइन में संबंधित थाना के थानाध्यक्ष को भी कैसे दूसरे लाइन पर काॅल जोड़ा जाए ताकि काॅल 112 के साथ ही साथ थाना भी तत्काल मौके पर पहुंच सकें।

उक्त रन टेस्ट के लिए चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण के द्वारा भी पुलिस लाइन में माॅक ड्रील अपने नेतृत्व में कराया गया। जिसमें एसपी बेतिया उपेन्द्र नाथ वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहें। अभ्यास के दरम्यान पुलिस लाइन के बाहर से एक काॅल 112 पर अपनी समस्या को लेकर एक पुलिस के द्वारा फोन किया गया। जिसके उपरांत काॅल के मद्देनजर जीपीएस सिस्टम से नजदीकी काॅल 112 गाड़ी को फोन लाइन पर लेकर सूचना अग्रसारित की गई। जिस गाड़ी को सूचना दी गई उस गाड़ी में स्वयं डीआईजी व एसपी बैठे थे और उस सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इस दरम्यान सूचना मिलते ही पार्लर लाइन पर काॅल 112 और थाना के नम्बर पर भी सूचना का आदान प्रदान किया गया। जिसमें गाड़ी में लगे सिस्टम कैसे कार्य कर रहे हैं उसकी भी पूर्ण रन टेस्ट के दरम्यान समीक्षा की गई।

डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में हुए रन टेस्ट काॅल 112 का सफल कार्यवाही से बेतिया पुलिस काफी खुश और उत्साहित है और अपनी आशा प्रकट की है कि आने वाले कुछ माहों में बेतिया की जनता को इससे काफी सहयोग पुलिस से प्राप्त होगी। ना सिर्फ अपराध बल्कि किसी भी आपातकालीन घटनाओं में भी काॅल 112 काफी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar news जिले के कुमारबाग थाना से दो अवैध एकनाली बंदूक के साथ पांच कारतूस बरामद वहीं बैरिया थाना से दो अपराधी लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार
Next: आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मॉल में कारोबारी पर चली गोली – क्षेत्र में फैली सनसनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.