Agra News : बाह में मिला कोरोना का पहला मामला,क्षेत्र में मचा हडकंप

IMG_20200412_161153
Share News

 

सुशील चंद्र :  बाह निवासी आशा देवी पत्नी पप्पू सिंह निवासी गढ़ा पचौरी वार्ड नंबर 20 को दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटाइन और सेंपल जाँच के लिए आगरा भेजा था।उक्त महिला थाना न्यू आगरा के निजी अस्पताल पारस हॉस्पिटल में पिछले कुछ दिनों इलाज कराने के बाद घर लौटी थी।

IMG 20200412 161153

ज्ञात हो कि पारस हॉस्पिटल में पिछले दिनों कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब वहाँ भर्ती रहे सभी मरीजों को ढूँढकर क्वारंटाइन किया जा रहा है।

IMG 20200412 161131

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव जमातियों और अस्पताल के पॉजिटिव पाए गए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में आये सभी लोगो को ढूँढकर क्वारंटाइन कराया जा रहा है क्योंकि कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने में ये दोनों ही प्रमुख कारण हैं।बाह निवासी महिला को भी दो दिन पहले कोरोना सस्पेक्ट के आधार पर क्वारंटाइन के लिए आगरा भेजा गया था और परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम क्वारंटाइन करने की सलाह दी गयी थी।स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बाह अजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के आज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

IMG 20200412 161122

पुलिस प्रशासन द्वारा बाह के गढ़ा पचौरी मोहल्ला को आज पूरी तरह सील कर दिया गया है और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला के सम्पर्क में आये सभी लोगों की सूची बनाई जा रही है जिससे उन सभी लोगों की भी जाँच कराई जा सके।महिला के परिवार में होम क्वारंटाइन किये गए परिजनों को भी सेम्पलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज आगरा भेज दिया गया है।

Trending News