Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पंचवर्षीय योजना बीतने के बाद भी अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय साफ सफाई के नाम पर अधिकारीयों कि मिलीभगत से पैसों की बंदरबाट जोरो पर है।

जनवाद टाइम्स 18 July 2021
पंचवर्षीय योजना बीतने के बाद भी अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय साफ सफाई के नाम पर अधिकारीयों कि मिलीभगत से पैसों की बंदरबाट जोरो पर है।
Share News
       

पंचवर्षीय योजना बीतने के बाद भी अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय साफ सफाई के नाम पर अधिकारीयों कि मिलीभगत से पैसों की बंदरबाट जोरो पर है।

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के
तहसील आलापुर क्षेत्र मे केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर ग्रामसभा में सामुदायिक शौचालय के लिए करोड़ों रुपया बर्बाद करती है पर क्या इसका लाभ लाभार्थी को मिल पाता है इसकी जानकारी सम्बन्धित अधिकारी नहीं लेते पंचवर्षीय योजना बीतने के बाद भी अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय शासन प्रशासन को मुँह चिढ़ा रहे हैं और सिर्फ शोपीस बनकर रह गये है । आपको बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने सामुदायिक शौचालय अधिकतर ग्राम सभा में लगभग अधूरा पड़ा है सिर्फ बाहर से रंगरोगन एवं प्रधान जी के नाम का बोर्ड व्यवस्थित तरीके से लगा हुआ है । सरकार द्वारा निजी शौचालय को छोड़कर हर ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रही है या करा चुकी है जहां पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है वहां पर सफाई व देखरेख के लिए केयर टेकर को चार माह का चौबीस हजार मानदेय व तीन महीने के लिए साफ सफाई का तीन हजार रुपये भी सरकार दे रही है। देखभाल के लिए समूह द्वारा महिला चयनित की गई है परंतु क्या सफाई के लिए नियुक्त महिला अपनी ड्यूटी कर रही या नहीं अथवा बिना शौचालय निर्माण पूरा हुए ही साफ सफाई के नाम पर आने वाले पैसों की बंदरबाट हो रही है जिम्मेदार अधिकारी इसकी जांच करने की जहमत नहीं उठाते हैं । विकास खण्ड जहाँगीर गंज के ग्राम पंचायत कल्यानपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण झाड़ियों के बीच सिर्फ बाहर से चमक रहा है अंदर न तो शौचालय सीट बैठी है न तो बाथरूम व अन्य कमरों का फर्श ही बना है । लगभग दो लाख रुपये की लागत से बना ग्राम पंचायत कल्यानपुर का सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है जबकि कागजों में महीनों पहले ही उद्घाटन किया जा चुका है सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश कुमार इस सम्बन्ध में कोई जानकारी देने के बजाय आनाकानी कर टरकाते रहते हैं ।

Post navigation

Previous: Bihar news युग संस्कृति न्यास संस्था द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन वितरित
Next: Ambedkar Nagar News: खबर लिखना और कवरेज करना पत्रकार को पड़ा भारी थाना राजे सुल्तानपुर पुलिस कर रही है किसी बड़ी घटना का इंतजार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.