Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: यादव लैंड में योगी जी जमकर सपा व सैफई परिवार पर हुए हमलावर

जनवाद टाइम्स इटावा 15 February 2022
Etawah News: Yogi ji fiercely attacked SP and Saifai family in Yadav land

Etawah News: Yogi ji fiercely attacked SP and Saifai family in Yadav land

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: इटावा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर जमकर तंज कसे। लगभग 25 मिनट के अपने संबोधन में वह पूरे समय सपा व सैफई परिवार पर ही हमलावर रहे। कोरोना महामारी में इटावा के लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था कराने समेत गुंडागर्दी समाप्त करने का दावा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी में इटावा आया था तब यहां के लोगों की इलाज की व्यवस्था की थी। आप लोग बताइए भाजपा की सरकार ने यहां पर कितना काम किया है। जो लोग अपने आप को इटावा की बपौती बताते हैं, वह देखने भी नहीं आए। पांच साल पहले इटावा में क्या होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। यहां गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया था। जिसकी जमीन पर निगाह पड़ जाती थी उसपर कब्जा हो जाता था। प्रदेश सरकार में हमने बेटियों की रक्षा की, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। गुंडा टैक्स वसूली पर रोक लगाई और एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया।

सपा की सरकार में युवाओं को मिला तमंचा

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का हैलीकाप्टर मंगलवार दोपहर में 3.20 पर रामलीला मैदान में उतरा। कुछ मिनट बाद ही मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने माइक थामा और सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की सरकार में बीमारी से ज्यादा मौतें तो भूख से होतीं थीं, उनके ही पेट नहीं भरते थे। उन लोगों की पूरा प्रदेश खाने के बाद भी पेट की भूख शांत नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बम मारने वाले प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर दूसरे देश को चले गए। सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, लेकिन हमने युवाओं को पुलिस व सेना में भर्ती करके देश की सेवा में लगा रहे हैं। सपा सरकार बनी तो सबसे पहले आतंकवाद के मुकदमे वापस लिए और हमने किसानों का ऋण माफ किया, किसान सम्मान निधि दी।

सबका साथ, सैफई खानदान का विकास
कभी मुलायम सिंह यादव के साथ खड़े होने वाले बेचारे शिवपाल सिंह यादव की दुर्गति कर दी गई। सपा का एक ही काम था सबका साथ, लेकिन केवल सैफई खानदान का विकास। अपने संबोधन में सपा सरकार की विफलाएं गिनाने के साथ ही भाजपा सरका की उपलब्धियां भी गिनाईं। जनसभा में सांसद डा.रामशंकर कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधायक सावित्री कठेरिया समेत कई नेता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: चुनाव कर्मियों को मिली रक्षा किट
Next: Etawah News: अमित बरुआ हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.