Etawah News : जल विभाग की घोर लापरवाही, जनता पानी के लिए तरसी

Etawah News
Share News

जल विभाग की घोर लापरवाही, जनता पानी के लिए तरसी

महेंद्र बाबू । इटावा बाजार में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे है। कोरोना वैश्विक महामारी पूरे शहर मे फैली हुयी है जिसमे हर रोज संक्रमित मरीजो का आंकाडा़ दो सौ पार पहुंच रहा है।

आज ही इटावा बाजार क्षेत्र मे एक संक्रमित मरीज की पुष्टि खुद सीएमओ की रिपोर्ट मे हुयी है। और पहले भी कई संक्रमित मरीज इटावा बाजार क्षेत्र मे मिल चुके हैं। लेकिन जल विभाग अपने कार्यो से मुहं चुराता नजर आ रहा है।

Etawah News

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सरकारी पानी की सप्लाई न आने से लोगो को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आस पास न ही कोई हैडं पाइप है और न ही कोई पानी भरने की व्यवस्था है। ऐसे वैश्विक महामारी में लगातार संक्रमित मरीज भी निकल रहे है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम कार्यालय और सभासद को लगातार समस्या के विषय में अवगत करा रहे हैं लेकिन किसी के कानो पर जू तक नही रेंग रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो पानी के चक्कर में पूरा इटावा बाजार संक्रमित हो सकता है। क्योंकि रोज सुबह शाम क्षेत्र वासियों को पानी भरने दूसरे क्षेत्रो में जाना पड़ता है।

Trending News