Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधान उप चुनाव के लिए हुआ मतदान

जनवाद टाइम्स इटावा 4 August 2022
IMG-20220804-WA0070
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलमपुर नरिया में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ पिछले चुनाव के अपेक्षा इस बार 200 वोट ज्यादा पड़े।

कुल 74.92 प्रतिशत वोट पड़े।
इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह सात बजे से आरंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ। यहां कुल 1599 मतदाताओं को मतदान करना था, मगर 1198 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत नगला नरिया में गुरुवार को अनुसूचित जाति प्रधानी सीट के लिए इसलिए पुनर मतदान करना पड़ा ,क्योंकि प्रधान पद पर जीते व्यक्ति ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर चुनाव लडा था, जिसे पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

उपचुनाव के लिए नगला नरिया गांव के अतिसंवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे।पूरे दिन दोनो बूथों के बाहर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने खुद आकर मतदान का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह और सीओ अतुल प्रधान खुद भी भारी पुलिस बल के साथ दिन भर डटे रहे।

चूंकि निर्वाचित प्रधान बर्खास्त कर दिया गया था और गांव का विकास बाधित था,इसलिए प्रधान पद का यह उपचुनाव कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण व जरूरी था।
गुरुवार को हुए मतदान में प्राथमिक विद्यालय में स्थित दो बूथों नंबर 41 और 42 पर क्रमशः 752 में 566 व 847 में से 632 मत पड़े। कुल 1198 मतों का प्रयोग किया गया। मतदान दौरान 11 बजे तक 36 प्रतिशत ,12 बजे तक 42 , दोपहर दो बजे तक 56 तथा शाम 4 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला मतदाताओं में खासा जोश देखा गया। यहां रह चुके पूर्व दो यादव जातीय दबंग प्रधान अपने अपने खड़े प्रत्यासियों के पक्ष में मतदान करने के लिए एडी चोटी का जोर अंतिम क्षणों तक लगाते रहे। मतदान के बाद गांव व गलियों में प्रत्याशियों को मिले संभावित वोटों और हर जीत को लेकर आंकड़ेबाजी शुरू हो गई। चुनाव दौरान मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए स्वयं प्रत्याशियों द्वारा अंत तक मतदाताओं को रिझाने का काम भी चलता रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: माइनर की पुलिया टूटी बनी राहगीरों के लिए आफत-ए-जान
Next: मेरठ न्यूज: भगवान शिव की रंगोली बनाकर की पूजा अर्चना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.