Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाओ के चलते सैफई मेडिकल विवि के कुलपति हटाये गए

जनवाद टाइम्स 10 May 2021
PicsArt_05-10-04.03.59
Share News
       

जनवाद संवाददाता
इटावा: शासन ने सैफई मेडिकल विवि के कुलपति को छुट्टी पर भेज दिया है। कुलपति का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है पर इसके पहले ही उनको छुट्टी पर भेजे जाने का कारण कोरोना काल में विश्वविद्यालय में फैली अव्यवस्थाएं बताई जा रहीं हैं। प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव को कुलपति का चार्ज दिया गया है। हालांकि नए कुलपति की तलाश भी की जा रही है।

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति की तैनाती के संबंध में आदेश जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि कुलपति का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है, नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि तब तक प्रतिकुलपति डॉ.रमाकांत यादव को कुलपति का चार्ज दिया गया है। कुलपति के अतिरिक्त कार्यभार हेतु प्रति कुलपति को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ता आदि नहीं दिया जाएगा। कुलपति डॉ. राजकुमार ने शेष कार्यकाल के लिए अवकाश पर जाने का अनुरोध किया था, जिसे मान लिया गया है।

हालांकि माना यह जा रहा है कि विश्वविद्यालय में कोरोना काल में व्यवस्था न संभाल पाने के कारण उनको छुट्टी पर भेजा गया है। बहरहाल, यह पत्र अनिल कुमार सिंह संयुक्त सचिव द्वारा कुलपति व कुलसचिव चिकित्सा शिक्षा को रविवार को भेजा गया है। प्रतिकुलपति डॉ.रमाकांत यादव ने बताया कि पत्र आया है, आदेश के अनुसार उन्होंने कुलपति का चार्ज ले लिया है।

Post navigation

Previous: Etawah News: दो बाइक सवार व्यक्तियों को, अज्ञात वाहन ने रौंदकर किया घायल
Next: Etawah News: क्षेत्रीय गांव निलोई में फैला गंदगी का अंबार, स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.