Etawah News : जसवंतनगर प्रधान संघ ने डीएम को दी कोरोना के प्रति सहायता राशि

IMG_20200415_184419
Share News

 

आशीष कुमार : इटावा जसवंतनगर क्षेत्र -प्रधान संघ ने कोरोना वायरस महामारी में सहायतार्थ प्रधान संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान जुगौरा राजपाल सिंह यादव और अन्य ग्राम प्रधानों के संयुक्त संयोजन में डीएम कोरोना रिलीफ फंड में जिलाधिकारी जेबी सिंह को दो लाख छः हजार पांच सौ रुपये का चेक दिया।

IMG 20200415 184419

कोविड 19 से ग्रसित रोगियों व अन्य प्रभावित लोगों की सहायतार्थ संघ के उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान नगला नरिया कोमल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान नगला राम सुंदर सप्पू, संतोष प्रधान चाँदनपुर तथा ब्लॉक के अन्य सभी ग्राम प्रधानों ने उक्त सहायतार्थ धनराशि में सहर्ष दान देकर सहयोग किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि यह समय मानव के लिए बहुत ही संकट से भरा हुआ है उसे न सिर्फ इस महामारी से लड़ना है बल्कि इसके कारण हो रही आर्थिक नुकसानों से भी लड़ना है अतः इस समय हमारे किसी भी प्रकार का सहयोग मानवता की रक्षा करेगा और इस महामारी से लड़ने का हौसला देगा और सभी को सुरक्षित रखने में सहयोग करेगा। राजपाल यादव ने इस मौके पर ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों को सहृदय धन्यवाद कहा।

IMG 20200415 184404

इसी क्रम में जसवंत नगर नगर पालिका ने गरीब असहाय लोगों को लाक डाउन में कोई भी कोई भी व्यक्ति भूखा रहे इसलिए नगर पालिका ने उक्त वाहन को पूरे शहर में घूम कर खिचड़ी बांटे जाने की समुचित व्यवस्था की गयी।

 

Trending News