Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दो दर्जन शिकायतें, मौके पर एक का भी ना हो सका निस्तारण

जनवाद टाइम्स 17 November 2020
IMG-20201117-WA0024
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: तहसील में उप जिलाधिकारी हेम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल दो दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया।
बताते हैं कि जसवंतनगर तहसील में कमिश्नर के आने की सूचना थी मगर उनका प्रोग्राम अचानक बदल गया जिससे शिकायतकर्ताओं में मायूसी दिखी। ग्राम हीरापुरा थाना वैदपुरा के शिवकृष्ण ने शिकायत दर्ज़ कराई कि विपक्षी ग्राम सभा की जगह पर जबरिया मकान बनवा रहे हैं इसे तुरंत रोका जाए। ग्राम नगरिया नाह के सत्यप्रकाश ने खेत के ऊपर से गए गयारह हजार केवीए के विधुत लाइन जो नीचे लटक रही है उसे सही करने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। वरिष्ठ बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता ने नगर पालिका जसवंतनगर द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। आराजी सराय भूपत के जगदीश सिंह ने सीसी रोड खरंजा जो कि पानी में डूबे हैं जिससे आने जाने वालों का रास्ता बंद है इसे शीघ्र ठीक कराए जाने का संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम कैस्त के सुरेंद्र सिंह ने चक रोड जो दबंगो ने कब्जा कर रखी है उसे शीघ्र खाली कराये जाने व शाहजहांपुर में 5 साल से एक नलकूप के खराब होने और महलई निवासी अतर सिंह पुत्र कालीचरण ने फसलों का नुकसान बचाने के लिए चक रोड में खोदे गए नाले को बंद कर तालाब की ओर नाला खुलवाए जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सैफई हेम सिंह, तहसीलदार रामानुज तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: परिवार के पालन पोषण के लिए गये कामगार को अहमदाबाद मूर्ति व्यवसाई ने बनाया वंधक
Next: Vaishali News सड़क दुर्घटना मे40वर्षीय वयक्ति की मौत हो गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.