Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 15 घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 2 February 2022
Etawah News: Truck collides with car, 15 injured

Etawah News: Truck collides with car, 15 injured

Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: दिल्ली से अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे बस्ती जिले के एक कार सवार परिवार को थाना क्षेत्र के एनएच-2 सराय भूपत के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पलट जाने से उसमें सवार महिला-बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ जसवंतनगर ने आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से सैफई रिफर कर दिया गया। वहीं अन्य का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बस्ती जिले के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र के बांसी चतिया गांव निवासी दीपक कश्यप का परिवार जो दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। सुबह उसे जब अपने पिता बुद्धिराम (65) के निधन की सूचना मिली तो वह अपनी मां शांति देवी (56) व अन्य परिजनों को लेकर बस से घर के लिए निकला था। मथुरा से उसने एक ईको कार किराए पर कर ली थी। जिसमें सभी लोग सवार होकर जा रहे थे। कार में महिलाएं-बच्चों समेत लगभग 15 लोग सवार थे।

कार जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सराय भूपत फाटक के निकट एक ढाबे के सामने से गुजर रही थी तभी पीछे से तेजी से आए अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी और फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुई ईको कार पलट गई। जिससे कार में सवार महिलाओं-बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख ढाबा कर्मी समेत राहगीर मौके पर दौड़ पडे़ और कार में फंसे लोगों को निकलाने में जुट गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे सीओ जसवंतनगर राणा महेन्द्र सिंह भी दुर्घटना देखकर अपनी गाड़ी रुकवाकर वहां रुके और आनन-फानन में एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: सदर व भरथना विधानसभा से बारह नामांकन पत्र निरस्त
Next: Etawah News: भरथना से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया, नहीं कराए हस्ताक्षर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी

जनवाद टाइम्स 8 July 2026

Latest News

  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी
  • आजमगढ़ न्यूज: बिजली के इंतजार में कंपोजिट स्कूल अनंतपुर, आईसीटी लैब के कंप्यूटर बने शोपीस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.