Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत
  • Breaking News

Etawah News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत

जनवाद टाइम्स 1 June 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210601-WA0034

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/ इटावा: हाईवे पर हुई एक दुर्घटना में कानपुर देहात के बाइक सवार दंपत्ति को उल्टी साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर ने मार दी। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के साथ जा रही। ढाई साल की बच्ची उछलकर दूर गिरी जिससे परी को हल्की-फुल्की खरोंच आई।

करीब सुबह 11:00 बजे कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुआ निवासी 27 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र पूरन सिंह अपनी पत्नी 26 वर्षीय किरण के साथ ढाई वर्ष की बच्ची परी को लेकर आगरा से अपनी बाइक हीरो होंडा हंक से अपने घर वापस जा रहा था। यह लोग जैसे ही मलाजनी नहर पुल से पहले बुद्ध विहार तक पहुंचे वैसे ही फ़िरोज़ाबाद नंबर के एक ट्रक उल्टी साइड से आते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपत्ति और बच्ची उछलकर दूर गिरे। किरन का सर फट जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर बैठी ढाई वर्ष की परी उछलकर दूर गिरी। किंतु परी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा बल्कि हल्की-फुल्की खरोंच आई। सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली जसवंतनगर पुलिस ने घायल पंकज कुमार को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पंकज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसआई राजवीर सिंह राजपूत ने मृतका किरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी जा चुकी है। फिलहाल बच्ची महिला पुलिस की देखरेख में है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: मंगलवार को तीन सौ से अधिक लोगों ने लगवायी वैक्सीन
Next: Bihar. News. एमएमजीपीवाई के तहत जल्द से जल्द एंबुलेंस क्रय करें लाभुक: जिलाधिकारी।

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d