Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ट्रक व ट्रेक्टर की भिड़ंत, किसान समेत दो लोगों की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 16 February 2022
Etawah News: Truck and tractor collide, two people including farmer died

Etawah News: Truck and tractor collide, two people including farmer died

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाइवे पर आईटीआई के पास ट्रक व ट्रेक्टर की भिड़ंत होने से किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिस ट्रेक्टर में ट्रक ने टक्कर मारी वह आलू के बारे लेकर आ रहा था। जबकि ट्रक में टाइल्स लदे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात शुरू कराया।

हादसा बुधवार उस समय हुआ जब चौबिया के रम्पुरा मूंज गांव के रहने वाले 40 वर्षीय किसान सुनील कुमार यादव पुत्र जयपान सिंह अपने भतीजे जतिन यादव के साथ ट्रेक्टर में आलू के बोरे लादकर इटावा आ रहे थे। उन्हें अपना आलू भरथना रोड पर हाइवे पर स्थित सांई कोल्ड स्टोरेज में रखना था। ट्रेक्टर जतिन यादव चला रहा था। जैसे ही वह आईटीआई से नेशनल हाइवे की सर्विस रोड से हाइवे पर चढ़कर कुछ दूरी पर पहुंचे तभी आगरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टाइल्स लदे ट्रक संख्या RJ09GD1974 ने पीछे से ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आलू लदी लोहे की ट्राली फट गई जिससे ट्रेक्टर पर आगे सवार किसान सुनील कुमार ट्रेक्टर ट्राली के बीच में फंसकर दब गए। जबकि ट्रेक्टर चला रहा उनका भतीजा उछलकर दूर जा गिरने से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने वाला ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए हाइवे के दूसरी ओर पलट गया। जिससे ट्रक के ड्राइवर व हेल्पर भी ट्रक में दब गए। हादसे के बाद हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रेक्टर के नीचे दबे व ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकालवाया। लेकिन तब तक ट्रेक्टर सवार 40 वर्षीय किसान सुनील कुमार व ट्रक ड्राइवर मुकेश धाकडे़ की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे में घायल हुए किसान के भतीजे जतिन पुत्र अवध बिहारी (35) व ट्रक ड्राइवर के भाई भारचंद्र पुत्र रामप्रसाद (37) को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का डाक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जिस पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं जिला अस्पताल में मृतक ट्रक ड्राइवर के भाई भारचंद्र ने बताया कि वह लोग मौरवी गुजरात से टाइल्स लेकर कलकत्ता जा रहे थे। उसके भाई की शादी नहीं हुई थी वह अविवाहित था।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज सपा में ही होगा लोगों का भला सपा नेता अवधेश प्रताप यादव
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज जनसंपर्क के बीच कार्यकर्ताओं ने त्रिभुवनदत्त का जगह जगह किया भव्य स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.