Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तानाशाह भाजपा सरकार उखाड़ फेंकने का समय: इमरान प्रतापगढ़ी

जनवाद टाइम्स इटावा 15 February 2022
Etawah News: Time to overthrow the dictatorial BJP government: Imran Pratapgarhi

Etawah News: Time to overthrow the dictatorial BJP government: Imran Pratapgarhi

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में कांग्रेस अब पूरा जोर लगा रही है। इस क्रम में पार्टी के तमाम स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। सभी नेताओं के निशाने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार है। यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के स्टार प्रचारक और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने जमकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाली पार्टी करार दिया।

Etawah News: Time to overthrow the dictatorial BJP government: Imran Pratapgarhi

यूपी के इटावा पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा ने पिछले सात साल में देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंककर भाईचारे को खत्म करने का घोर अपराध किया है। इस्लामिया इंटर कॉलेज से कांग्रेस प्रत्याशी राशिद खान के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें जनसंपर्क को संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा के राज में हर चीज के दाम बेतहाशा बढे़ हैं। मंहगाई ने गरीब का जीना दूभर कर दिया है।

बेरोजगारी पर भी बोला हमला
इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रदेश और देश में बेरोजगारी की स्थिति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई, और साम्प्रदायिक ताकतों ने देश को खोखला करके बर्बादी के कगार पर धकेल दिया है। समाज में कायम भाईचारे को भाजपा की साम्प्रदायिकता वादी नीति और करनी के चलते भारी नुकसान हुआ है। इंसान और इंसानियत को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस को खुलकर समर्थन दें। इससे पहले इमरान प्रतापगढ़ी के पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिद खान सहित कांग्रेसी नेताओं ने माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया।

संसाधनों को बेच रही सरकार
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मोदी सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही हैं। सरकार उद्योगपतियों के हित के लिए सरकारी संसाधन बेच रही है। आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले के पिता को सरकार में मंत्री बना रखा है। जामिया यूनिवर्सिटी से लेकर हास्टल में छात्रों की पिटाई, हाथरस, उन्नाव की घटनाओं में कांग्रेस ने आगे बढ़कर लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश और देश में स्थिति में बदलाव केवल एक ही पार्टी ला सकती है। इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं को जिताने की अपील की।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: राधा गोविंद हॉस्पिटल ने मुफ्त की ओपीडी।
Next: Etawah News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने मांगे कांग्रेसी स्नेहलता के वोट।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.