Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा थायरॉयड चेकअप कैंप

जनवाद टाइम्स 20 January 2025
Etawah News: Thyroid checkup camp organized at Siyadevi Memorial Hospital
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : नेशनल हाइवे 19 पर स्थित सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल,इटावा में आज थायरॉयड चेकअप कैंप लगाया गया जिसमे लगभग 50 लोगों ने अपनी जांच कराई जिसमे 10 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थी।
आखिर क्या हैं ये थायरॉयड?
चैकअप कैंप के आयोजक एवम सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ रमाकांत रावत (MBBS MD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भारत में हर 10 में से एक शख़्स थायरॉइड की समस्या से जूझ रहा है पूर्व आंकड़ों के अनुसार,भारत में क़रीब 4.2 करोड़ थायरॉइड से ग्रसित हैं। क़रीब एक तिहाई लोगों को तो ये पता ही नहीं होता कि वे इस रोग से पीड़ित हैं । उन्होंने कहा कि, हमारे गले में मौजूद थायरॉयड एक विशेष ग्रंथि है, जिससे समय समय पर थायरॉयड हार्मोन निकलता रहता है जो कि, हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है ऐसे में जब इसके निर्माण में कोई गड़बड़ी होने लगती है, तो हमारे शरीर में कई समस्याएं भी दिखाई देने लगती है जिनमें दर्द भी शामिल है।

Etawah News: Thyroid checkup camp organized at Siyadevi Memorial Hospital
वरिष्ठ स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी रावत ने बताया कि, थायरॉयड एक गंभीर बीमारी है जो कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है यदि शरीर में थायरॉइड हार्मोन बढ़ जाए तो इसे हाइपर थायरॉइड कहते हैं और जब घट जाए तो इसे हाइपो थायरॉइड (Hypothyroidism ) कहते हैं लेकिन ये दोनों ही स्थिति खतरनाक है। उन्होंने बताया कि पुरुषों में इस रोग के प्रमुख लक्षणों में सूखी त्वचा के साथ अधिक कमजोरी और चेहरे पर सूजन के लक्षण भी दिखाई दे सकते है तो वहीं महिलाओं में चेहरे या हाथ पांव में सूजन के साथ अनियमित मासिक धर्म,चिड़चिड़ापन और कमजोरी के लक्षण देखे जाते है। लेकिन थायरॉयड की बीमारी का इलाज संभव है और इसी जनसमस्या को देखते हुए सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल,इटावा द्वारा चेकअप कैम्प की यह पहल की गई है।

Etawah News: Thyroid checkup camp organized at Siyadevi Memorial Hospital
उन्होंने सभी आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि,थायरॉयड की बीमारी को हल्के में न लें और समय से इसकी जांच अवश्य ही कराते रहें। इसी क्रम में हर महीने की 18 तारीख को हमारे अस्पताल में यह चेक अप कैम्प आयोजित किया जा रहा है जिसमे मात्र 50 रूपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ थायरॉयड की विश्वशनीय जांच की रही है। आज के चेकअप कैंप के अवसर पर हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ सहित डॉ लाल पैथ के भी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: Etawah News : एग्जॉड्रियम-2024 क्रिकेट फाइनल में हरिकेन्स ने नाइटमेयर को हराया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.