Etawah News: जिलाधिकारी इटावा ने आवश्यक व जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की समय सीमा निर्धारित की।

FB_IMG_1620462482728
Share News

जनवाद संवाददाता
इटावा: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इटावा प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है। अब दिन में(सुबह व शाम) सिर्फ 6 घंटे के लिए ही किराना व सब्जी दुकाने खुलेंगी। समयावधि से अधिक देर तक दुकान खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन भी पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। शाम आठ बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया गया। साथ ही निर्देशों का पालन करने समझाइश भी दी जा रही है।

इसके साथ पुलिस घरों से बाहर निकलने वालों को लेकर भी सख्त दिख रही है। चौराहों पर तैनात पुलिस बल वहां से गुजरने वाले लोगों को रोककर उन्हे घर पर रहने की समझाइश दे रही है साथ ही उन्हे वापस घर भेज रही है।

आवश्यक दुकानों को खोलने की समय सीमा निम्न हैं-फल एवं सब्जी दुकान
सुबह 7 से 11बजे तक
शाम 6 से 8 बजे तक

राशन, किराना दुकान
सुबह 7 से 11बजे तक
शाम 6 से 8 बजे तक

डेयरी/दूध की दुकानें
सुबह 7 से 11बजे तक
शाम 6 से 8 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है।

इस दौरान पूर्व की भांति आवश्यक दवाओं/सर्जिकल की दुकानें निर्धारित समय तक खुली रहेंगी। निर्धारित समयावधि से ज्यादा समय तक दुकान संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed