Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्थलीय सर्वे जांच वैक्सीनेशन और मरीजों को तुरंत भर्ती कर ट्रीटमेंट शुरू करें: जिलाधिकारी इटावा

जनवाद टाइम्स 11 May 2021
PicsArt_05-11-03.50.05
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर यहां स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थलीय सर्वे जांच वैक्सीनेशन और मरीजों को तुरंत भर्ती कर ट्रीटमेंट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में शिथिलता या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार से क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तथा अब तक की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध कराई गई दवाइयों और सुविधाओं की जानकारी हासिल की तथा बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु गांव गांव टेस्टिंग बढ़ाए जाने 1 मई से अब तक के एक्टिव केसों की संख्या दर्ज करने एवं बाजार में मेडिकल स्टोर सब्जी मंडी व फल दुकानों के आसपास नजर रखने व जांच में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमितों वाले क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग कराई जाए। आशा व आंगनवाड़ी से आवश्यक सहयोग लिया जाए और किसी भी मरीज को यहां तुरंत भर्ती और ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए तथा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा कोविड मामलों में शिथिलता या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋतुप्रिया को भी कोविड संबंधित गतिविधियों में तेजी लाने तथा गांव मोहल्लों में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए हैं। एडीएम जयप्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान दास, सीडीओ प्रेरणा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी यतीन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार रामानुज, नायब तहसीलदार अविनाश यादव, एनआरएलएम उपायुक्त बृजमोहन अंबेड, प्रशासक सुरेश सैनी, एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Sambhal News: बाजारों में उमड़ी भीड़ उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Next: Etawah News: हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.