Etawah News : अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षक बीएसए से मिले, समस्याएं बताई
महेश कुमार इटावा: अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए कल्पना सिंह का स्वागत किया तथा उन्हे शिक्षकों की समस्याएं भी बताईं। बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए कल्पना सिंह से मुलाकात की और प्रतीकचिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए को विद्यालयी शिक्षा में सुधारात्मक उपायों में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर जिला मंत्री विनय कुमार, सुमित नारायण दीक्षित, कमल किशोर, स्वीटी मथुरिया, पारुल गुप्ता, प्रिंयका गुप्ता, उमाकांत, प्रभाकर बघेल, कुसुम शर्मा, साधना दिवाकर, बृजेन्द्र पाल, बंसत राजपूत, अभिलाषा, गीता यादव व नीरज पाल मौजूद रहे।