Etawah News: एसएसपी इटावा द्वारा थाना कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क के नवनिर्मित कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया

20201206_213141
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: मिशन शक्ति अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा प्रदेश के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में जनपद इटावा के भी सभी 21 थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है तथा जिन्हे विशेष रूप से संचालित करने हेतु अलग से कार्यलाय/कक्ष सभी थानों पर बनाये जा रहे है जिसका निर्माण कार्य सभी थानों पर वर्तमान में प्रचलित है।

Etawah News: SSP Etawah inaugurates renovation work of newly constructed office of women's help desk at police station police station

इसी क्रम में जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा थाना कोतवाली में हेल्प डेस्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, महिला हेल्प डेस्क को हाईटेक बनाने हेतु जनपद मुख्यालय की ओर से सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर कम्पयूटर व अन्य उपकरण भी दिये जा रहे है जिससे जनपद मुख्यालय स्तर से उनके कार्य की माॅनिटरिंग की जा सके तथा महिला हेल्प डेस्क कक्ष में सुव्यवस्थित तथा अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर की व्यवस्था भी की गयी है।

You may have missed