Etawah News: सपा कार्यक्रताओं ने सड़कों पर उतर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया

Etawah News: SP workers took to the streets to hand over the city magistrate against the anti-people policies of the government
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू 
इटावा: उत्तरप्रदेश में ब्याप्त अराजकता, भ्र्ष्टाचार, महिला उत्पीड़न, किसानों की बदहाली, बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी इटावा ने प्रदर्शन करके उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

EksiKgJWAAAdXhl

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तरप्रदेश में ब्याप्त अराजकता, भ्र्ष्टाचार, महिला उत्पीड़न, किसानों की बदहाली, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से सपा प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।

Trending News