Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जिला पंचायत सदस्य पद पर सपा प्रसपा के गठजोड़ को बढ़त

जनवाद टाइम्स 2 May 2021
Etawah News: Panchayat Election Count: Counting of votes in Etawah for two days, see who wins in eight blocks
Share News
       

जनवाद संवाददाता
इटावा: जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चाचा-भतीजे यानी सपा-प्रसपा में गठजोड़ हुआ तो उनके लिए बेहतर परिणाम प्रस्तुत होने की संभावना भी नजर आने लगी है। जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 24 में से 18 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। देर शाम तक कहीं 14 तो कहीं 18 राउंड तक गिनती हो पाई, जो कि सोमवार को सुबह तक पूर्ण होने की संभावना प्रकट की गई है।

जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने गठजोड़ की पृष्टभूमि  तैयार की थी जिस पर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सहमति की मोहर लगाने के साथ साथ गठजोड़ के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए समूचे जनपद में जमकर पहल की।

देर शाम तक सैफई ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर एक से गठजोड़ के डॉ. अरविद यादव करीब 14 सौ मतों से तो वार्ड नंबर दो निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव करीब 9 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

ब्लाक जसवंत नगर से आरक्षित वार्ड नंबर एक से गठजोड़ की राधा देवी पत्नी शिवप्रकाश 42 सौ मतों से, वार्ड नंबर दो सपा की सुषमा यादव 300 मतों से जबकि वार्ड नंबर तीन से भुजवीर सिंह 15 सौ मतों से आगे बने हुए हैं।

ब्लाक ताखा क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से गठजोड़ के सत्यभान यादव 900 मतों से, वार्ड नंबर तीन से सत्येंद्र यादव 16 मतों से आगे थे।

ब्लाक बसरेहर में वार्ड नंबर से गठजोड़ के युवा नेता पंकज यादव 15 सौ मतों से जबकि वार्ड नंबर सपा के दिलीप दिवाकर 400 तथा वार्ड नंबर तीन से सपा के शिवम पाल 500 मतों से आगे हैं।

इसी प्रकार अन्य ब्लाक महेवा में पांच वार्ड में चार पर गठजोड़ आगे चल रहा है। ब्लाक चकरनगर में गठजोड़ के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। ब्लाक बढ़पुरा के तीन वार्ड में दो पर गठजोड़ तो एक पर निर्दलीय आगे चल रहे थे। ब्लाक भरथना के तीन वार्ड में सपा-प्रसपा गठजोड़ के तीनों प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

Post navigation

Previous: IPL 2021 : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 167 रनों का लक्ष्य
Next: Etawah News: बच्चों से ही शिक्षक का अस्तित्व: महाशक्ति, प्रदेश अध्यक्ष

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.