Etawah News: शिवपाल सिंह की जीत अब की बार एक लाख पार का नारा चढ़ा परवान: डॉ. धर्मेन्द्र सिंह 

Etawah News: Shivpal Singh's victory has become a slogan of one lakh paar now: Dr. Dharmendra Singh

Etawah News: Shivpal Singh's victory has become a slogan of one lakh paar now: Dr. Dharmendra Singh

Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र की जनता के बीच डोर टू डोर जाकर अपने लोकप्रिय नेता के लिए कार्यकर्ता लगातार वोट की अपील कर रहे हैं l साथ ही मिल रहा जनसमर्थन शिवपाल सिंह की लोकप्रियता को प्रदर्शित कर रहा है l इसी अनुक्रम में महिला विंग पूरे जोश के साथ कचौरा रोड हाईवे स्थित आधार ढाबा पर पहुंची उसके नजदीकी आबाद बस्ती कांशी राम कॉलोनी तथा नगला खुमान में डोर टू डोर जनसंपर्क कियाl

महिला टोली का नेतृत्व माया देवी पूर्व सभासद तथा रत्नेश कुमारी सभासद ने कियाl महिला टोली के सदस्यों में शबाना ,शांति देवी ,राधा देवी, प्रेमा देवी ,रजनी देवी ,संतोषी ,सुनीता ,रेखा देवी ,कमला देवी , रजनी देवी ,उमेशा ,बैजंती देवी ,कुसमा देवी ,विमला देवी ,लीलावती, कमला देवी ,शांति देवी, पिंकी देवी ,प्रीति, शकुंतला ,रानी, नीतू ,सूरजमुखी, गीता ,कृष्णा, ममता, आशा देवी ,रामकली, रत्ना देवी, राजेश्वरी, निशा ,रचना, पप्पी ,रजनी आदि ने पूरी जिम्मेदारी के साथ जनसंपर्क कर शिवपाल सिंह के लिए चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट देने की अपील की l

महिला टीम का हौसला अफजाई करने के लिए सुनील यादव पूर्व सभासद, डॉ धर्मेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) राष्ट्रीय महासचिव अनुसूचित जाति /जनजाति प्रकोष्ठ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया l मोहम्मद फारुख पूर्व सभासद, मोहम्मद अजीम भाई मौजूद रहे, टीम की वापसी पर राजीव यादव पूर्व सभासद ससम्मान टीम के सदस्यों को जलपान कराकर टीम के सभी महिला /पुरुष सदस्यों का धन्यवाद किया l

Trending News