Etawah News: तिरुपति बालाजी महाविद्यालय मे नाग नागिन का जोड़ा देखकर मचा हड़कंप

Etawah News: Seeing the pair of snake serpent in Tirupati Balaji Mahavidyalaya, there was a stir

Etawah News: Seeing the pair of snake serpent in Tirupati Balaji Mahavidyalaya, there was a stir

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: थाना वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत तिरुपति बालाजी महाविद्यालय मे एक नाग नागिन (स्पेक्टिकल कोबरा) का जोड़ा देखकर हड़कंप कट गया। नर व मादा स्पेक्टिकल कोबरा को एक साथ देखकर महाविधालय के कर्मचारी बेहद दहशत में आ गये थे। तब सूचना मिलते ही सर्पमित्र डॉ आशीष ने सफल रेस्क्यू कर महाविद्यालय परिवार को दहशत मुक्त किया।

महाविद्यालय के प्रबंधक शिव मोहन सिंह व पूनम चौहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि, सुबह हम लोगो ने दोनों सर्पों को विद्यालय में एक जगह बैठे देखा था। तब नगर पालिका परिषद इटावा के ब्रांड एम्बेसडर व मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी गई जिसके बाद वे मात्र 10 मिनट में आये और सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृत वास में ले जाकर छोड़ दिया। महाविद्यालय प्रबंध समिति ने सर्पमित्र डॉ आशीष का विशेष आभार प्रकट किया।

डॉ आशीष ने जानकारी देते हुये बताया कि,यह जोड़ा एक खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प का था जिसमें न्यूरोटॉक्सिक विष होता है । इसलिये मेरा आप सभी मेरे जनपद वासियों से निवेदन है कि,अब बरसात में सर्पों का निकलने का मौसम चल रहा है अतः इस समय रात्रि में या कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त आप सभी को बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर मे पुराना समान रखे हुये एरिया में या घर के बाहर कहीं भी जूते पहनकर व टोर्च लेकर ही निकले, यदि आपको कभी दुर्भाग्य से कोबरा या करैत की बाइट हो भी जाये तो किसी झाड़ फूंक कर ढाक बजाने वाले ढोंगी या किसी सरसों पढ़कर फेंकने वाले तांत्रिक के पास बिल्कुल भी झाड फूँक करवाने न जायें न ही घबराएं बल्कि,तत्काल ही बिना समय गंवाये ही उस पीड़ित व्यक्ति या महिला को जनपद के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर तत्काल एडमिट करायें और जहरीले सर्पदंश पर एंटीवेनम ही लगवाये।

Trending News