Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ट्रेन में यात्री की गर्दन के आर-पार हुई रॉड, महिला घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 2 December 2022
Etawah News: Rod across passenger's neck in train, woman injured

Etawah News: Rod across passenger's neck in train, woman injured

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: ट्रेन में सफर कर रहे 35 साल के एक शख्स के गर्दन से लोहे की रॉड आर-पार हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना नीलांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान अलीगढ़ के पास हुआ। ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों का कहना है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। किसी ने लोहे की रॉड लापरवाही से वहां रख दी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना अलीगढ़ जिले के सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। बगल वाली सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, वैसे ही एक लोहे की रॉड आगे वाली बोगी की खिड़की तोड़ते हुए सेकेंड कोच की सीट नंबर 15 पर बैठकर यात्रा कर रहे एक यात्री की गर्दन से होकर आर-पार हो गई। जब तक पास में बैठे लोग कुछ समझ पाते तब तक यात्री ने दम तोड़ दिया। साथ ही एक और महिला भी घायल हुई है। घटना की सूचना पर करीब एक घंटा बीस मिनट ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।

दूसरे यात्री दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मैं भी इटावा शादी में आ रहा था। अलीगढ़ स्टेशन से कुछ पहले चलती ट्रेन में यात्रा के दौरान जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री को लोहे की रॉड लगने की जानकारी हुई। घटना के बाद जब अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो अफरा तफरी मच गई। जनरल कोच के बाहर भीड़ जमा हो गई। यह सब देखकर मैं अपनी बोगी से उतरकर मौके पर गया तो देखा कि ट्रेन में सवार यात्री के गर्दन से सरिया आरपार हो गई है।

आरपीएफ सीओ ने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर नीलांचल एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ बजे आई थी। सूचना मिली कि अगले जनरल कोच में किसी यात्री को चोट लग गई है। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ सारे रेलवे के कर्मचारी वहां पहुंचे। इंजन के बाद सेकेंड कोच की सीट नंबर-15 पर एक यात्री की बाई तरफ से एक रॉड घुसी थी, जो उसके दाहिने साइड होकर निकली हुई थी. इसकी वजह से यात्री की ऑन स्पॉट डेथ हो गई थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक यात्री सुल्तानपुर का रहने वाला था। मामले की जांच की जारी है।

Post navigation

Previous: Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से 32 लाख बरामद
Next: Etawah News: भाजपा पर हमलावर हुए चाचा-भतीजे, सूची बनाकर कप्तान को देकर मरवा रहे छापे

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.