Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जनपद के सात केन्द्रों पर कराई गई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

जनवाद टाइम्स 13 September 2020
IMG-20200913-WA0032
Share News
       

दिलीप कुमार इटावा। जनपद में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा सात परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। इन दिनो फैले कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा के दौरान बचाव के सभी उपाय किए गए थे तथा नियमों का पालन किया गया। सभी सातो परीक्षा केन्द्रों पर एक एक अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था जो पूरी परीक्षा के दौरान इसी केन्द्र पर मौजूद रहे।

Polytechnic  exam Etawah up

इस परीक्षा के लिए 2081 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें से 1342 ने परीक्षा दी जबकि 739 परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। इस परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, एसडी इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, आर्यकन्या इंटर कालेज व केके इंटर कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।

इन सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हो गई थी जबकि परीक्षार्थियों को पहले से ही बुला लिया गया था ताकि भीड़ न हो सके। दूसरी पाली की परीक्षा राजकीय इंटर कालेज में कराई गई।

परीक्षा केन्द्रों पर मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग किया गया। परीक्षार्थियों से भी कहा गया था कि वे अपना मास्क व सेनेटाइजर साथ रखें। परीक्षार्थियों को इस तरह दूर दूर बैठाया गया था ताकि उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेसिंग पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी पूरी निगरानी करते रहे। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।

Post navigation

Previous: Vaishali : पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निधन पर आयोजित की गई शोक सभा
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रसोई गैस बॉटलिंग प्लांट एवं गैस पाइपलाइन का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.