Etawah News : राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस: बेरोजगारी के खिलाफ छात्र हित में सपा के युवा संगठनों का हल्ला बोल

Etawah News
Share News

दिलीप कुमार इटावा: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से और सरकार के अमानवीय रवैया से पैदा हुए रोजगार के संकट और निजीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड ने हल्ला बोल दिया है।

Etawah News

सपाइयों ने आज जनपद की सड़कों पर प्रदर्शन किया और सरकार से रोजगार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी राज में किसान परेशान हैं। शिक्षा महंगी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। निजीकरण से रोजगारों की संख्या में कमी आ रही है और योगी सरकार में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए। इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़को पर उतर कर मोदी योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रमुखता से रोजगार, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सपाई सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे।

कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में रोजगार खत्म हुए हैं। ऐसे में युवा सपाई रोजगार के मुद्दे को उठा रहे हैं।

Trending News