Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भव्य शोभायात्रा के साथ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को

जनवाद टाइम्स इटावा 28 March 2023
Etawah News: Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav on April 4 with a grand procession

Etawah News: Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav on April 4 with a grand procession

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: श्री 1008 भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार संयोजक सुदर्शन जैन महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा इस वर्ष महावीर जयंती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। परम पूज्य मुनि श्री 108 अमित सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Etawah News: भव्य शोभायात्रा के साथ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को, महाराष्ट्र का ढोल बैंड होगा आकर्षण का केंद्र

महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा में महाराष्ट्र का ढोल बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस वर्ष पहली बार महावीर जन्म कल्याणक पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें प्रमुख श्री पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशिया जी पर 1 अप्रैल को भगवान महावीर विधान धूमधाम से मनाया जाएगा एवं 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को भगवान महावीर का मानस्तंभ पर 1008 कलश से महामस्त का अभिषेक होगा एवं 21 फुट ऊंची भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा। 2 अप्रैल को माया मैरिज होम पर साय  7:00 से महिला मंडल द्वारा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं 3 अप्रैल 2023 को सुरेंद्र शर्मा पार्टी दिल्ली द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 4 अप्रैल 2023 को  प्रातः 11:00 बजे टिक्सी मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो छैराहा, पचराहा, राजा गंज चौराहा, बलदेव, तहसील, नगर पालिका, नौरंगाबाद, साबित गंज होते हुए माया मैरिज होम पर संपन्न होगी। वहीं पर श्री जी का पांडुक शिला पर जलाभिषेक किया जाएगा। शाम 7:00 बजे से भजन सम्राट रूपेश जैन इंदौर द्वारा एक शाम महावीर के नाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं 5 अप्रैल 2023 को साय 7:30 से चॉइस द गिफ्ट गेम का आयोजन किया गया है।

महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन ठेकेदार संयोजक सुदर्शन जैन, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव में अन्य जनपदों के श्रद्धालु शामिल होंगे और इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर नशिया जी जैन मंदिर को पचरंगी लाइटों से सजाया जाएगा जो देखने लायक होगा। इस महा महोत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले और पुण्य लाभ ले। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष संजीव जैन ठेकेदार, संयोजक महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, सुदर्शन जैन, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नवनीत जैन बबुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू, वैभव जैन, सुशील जैन, नितिन जैन, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन बैंक वाले, परम शिरोमणि संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, ओसीएम संरक्षक विमलेश जैन, राजू जैन बर्तन वाले आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: राइट टू हेल्थ कानून के विरोध में आईएमए ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
Next: Prayaagraj News :भाजपा मंत्री ने दो दिवसीय ईट राइट मिलेट्स मेला-2023 का किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.