Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: महात्मा ज्योतिबा राव फूले जी का पुण्य परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 November 2020
images (2)
Share News
       

 

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्य स्मृति में उनके परिनिर्वाण दिवस पर , जसवंतनगर डॉ धर्मेंद्र कुमार के आवास पर ज्योतिबा राव फुले को श्रद्धांजलि दी गई l इस अवसर पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि महान भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, लेखक, दार्शनिक की पुण्यतिथि पर हमें उनके आदर्शों सिद्धांतों को ध्यान में रखना उचित होगा l गैर बराबरी समाज में महिला उत्थान, शूद्र उत्थान, विधवा उत्थान के लिए उन्होंने शिक्षा की अलख जगा कर समाज के एक बहुत बड़े वर्ग का उत्थान करने का कार्य किया l ऐसे महान युग परिवर्तक का समाज हमेशा ऋणी रहेगा l
डॉ धर्मेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फुले दंपत्ति( ज्योतिबा राव फुले तथा सावित्रीबाई फुले) ने अस्पृश्य समझी जाने वाली 50 फ़ीसदी आबादी अर्थात महिलाओं को शिक्षित करने के लिए 1854 में पहला विद्यालय खोला था, फुले दंपत्ति भारतीय समाज की गैर बराबरी व्यवस्था के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने हक वंचित समाज, महिलाओं, समाज की अभिशप्त बनी विधवाओं के लिए उनके उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया l सितंबर 18 73 में सत्यशोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा राव फुले को हम उनके परिनिर्वाण दिवस 28 नवंबर 2020 उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं l डीआर दोहरे, इफ्तिकार मिर्जा, नरेश प्रताप सिंह धनगर एडवोकेट, अटल बिहारी, दीपक राज, मोहम्मद हाशिम खान ने समाज प्रबोधक, विचारक, महिला उद्धारक, दार्शनिक ज्योतिबा राव फुले को पुष्प समर्पित कर उनके आदर्शों उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया l

Post navigation

Previous: Etawah News: कछुआ तस्करी के अन्तर्जनपदीय गिरोह के 05 सदस्यों को 2583 कछुए, 30 किग्रा कछुआ कैल्पी, 01 ट्रक, 01 ओमनी वेन एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया ।
Next: Ambedkarnagar News: मशहूर बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर दो दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट नेपाल में बांसुरी वादन करने जा रहे।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.