Etawah News:  महर्षि बाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी महोदया ने किया माल्यार्पण

Etawah News: Maharishi Balmiki Jayanti was organized
Share News

संवाददाता विकास यादव

इटावा: शासन के निर्देशानुसार महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनायी गयीं । इस अवसर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि विष्व के आदि कवि है। जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना की। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्ष है। जिनके द्वारा रचित रामायण विष्व मे आदि ग्रन्थ के रूप में आज भी पूज्यनीय है जो व्यक्ति,समाज और राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैष्विक स्तर पर मार्गदर्षन का आधार है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रसार-प्रचार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए महर्षि बाल्मीकि से संबंधित मंदिरों एवं हनुमान मन्दिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान के साथ रामायण पाठ का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौशबाआ खानम,फुरकान अहमद, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धाथ, अति0 मजिस्ट्रेट नन्द प्रकाश मौर्य, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिल कुमार आदि उपस्थित रहें।

Trending News