Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : पिछले माह 10 जमाती रुके थे चितभवन में, संपर्क में आने वाले 12 लोगों को किया आइसोलेट

जनवाद टाइम्स 7 April 2020
IMG_20200407_210532
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा :   7 से 14 मार्च तक जिले की दो मस्जिदों में 10 जमातियों के रुकने की सूचना से यहां हड़कंप मच गया। हरकत में आए जिला प्रशासन ने इनके संपर्क में आने वाले 12 लोगों को आइसोलेशन में भर्ती कराया है। अब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इन 12 लोगों के संपर्क में आने वालों की भी छानबीन की जा रही है। साथ ही इन सभी के सैंपल लेकर टेस्ट को भेजे गए हैं।

 

IMG 20200407 210532

अब तक जिले में सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। लेकिन मंगलवार की दोपहर में आगरा पुलिस से सूचना दी गई कि उनके जिले में निकले कोरोना पाजिटिव में एक व्यक्ति जमाती भी है। ये जमाती अपने अन्य 9-10 साथियों के साथ इकदिल थाना क्षेत्र की चितभवन मस्जिद में 7 से 14 मार्च तक रुका था। इस जानकारी से यहां जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी सक्रिय हुए और चितभवन में जमातियों के संपर्क में आने वाले 10 लोगों को जबरन यहां जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि तकिया व महेरा चुंगी के एक-एक व्यक्ति को भी इनके संपर्क में आने के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। अब इन 12 लोगों के संपर्क में आने वालों के साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। यदि इन सभी में किसी को भी कोरोना पाजिटिव निकलता है तो अन्य संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी।
जानकारी पर 1 घंटे में पहुंची टीम
आगरा से जमातियों के यहां रुककर जाने की जानकारी मिली तो प्रशासन की ओर से तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज त्रिपाठी मंजू ने प्रशासन से मिली सूची के आधार पर मस्जिद के हाफिज समेत 10 लोगों को बुलाकर पंचायत घर में एकत्र कर लिया। एक ही घंटे में पहुंचे नायब तहसीलदार, डिप्टी सीएमओ डा.महेश चंद्रा, संक्रामक रोग टीम के जगदीश प्रसाद, पुरुषोत्तम दुबे, जितेंद्र सिंह पहुंचे और उन सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ तकिया व महेरा चुंगी पहुंचे और एक एक व्यक्ति को जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन में भर्ती कराया। आइसोलेशन वार्ड में सीएमओ डा.एसएन तोमर, डिप्टी सीएमओ डा.वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने सभी से पूछताछ की और उनके लक्षण देखे।
कोट
मंगलवार को जमातियों के संपर्क में आने वाले 12 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया गया है। प्रथम दृष्टया किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दिए। फिर भी सभी के सैंपल लेकर टेस्ट को भेजे गए हैं। डा.एसएन तोमर सीएमओ, इटावा।
आगरा से मिली सूचना के आधार पर 12 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। आगरा में पाजिटिव मिला युवक यहां 7 से 14 मार्च तक भ्रमणशील रहा और इसके बाद औरैया चला गया। औरैया से वह आगरा चला गया, आगरा में टेस्ट होने पर वह कोरोना पाजिटिव पाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर उसके संपर्क मं आने वालों को आइसोलेशन में भर्ती कराकर उनके सैंपल लिए गए हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News : किसी भ्रम में न आएं अभिभावक: डीआईओएस 
Next: Agra News : बाह में राशन वितरण की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरक्षक ने किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.