Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जैन समाज ने भक्ति विभोर होकर आचार्य श्री की अगवानी की

जनवाद टाइम्स 21 January 2024
Etawah News: Jain community welcomed Acharya Shri with full devotion
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/जसवंतनगर : नगर में 14 वर्ष बाद आयोजित हो रहे जैन समाज के सबसे बड़े आयोजन श्रीमज्जिनेन्द्र नेमिनाथ स्वामी जिनविम्ब पंचकल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन हेतु भव्य मंगल प्रवेश आज अध्यात्म योगी आचार्य आदित्य सागर जी महाराज (ससंघ) का नगर में हुआ।

Etawah News: Jain community welcomed Acharya Shri with full devotion

इस भीषण सर्दी में भी आचार्य श्री का बिहार दिल्ली से लगातार धर्म नगरी जसवंतनगर की ओर विगत काफी दिनों से इस आयोजन के लिए चल रहा था। आज समस्त जैन समाज जसवंतनगर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र से भी जैन अनुयायियों ने सेमरा की ओर से उनका नगर में बैंड की मधुर धुनों व ढोल नगाड़ो के साथ ऐतिहासिक प्रवेश करवाया। जिन शासन महिला मंडल द्वारा बृहद रूप से आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन जिन मंदिर पर भव्यता से किया गया।
विदित है पिछले वर्ष भी आचार्य श्री का भव्य चातुर्मास नगर में हुआ था। चातुर्मास के दौरान अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन भी जैन मंदिर में हुआ था। आज नगर के बस स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बाजार में आचार्य श्री का प्रवेश हुआ। रास्ते भर उनका जैन समाज के साथ-साथ नगर के अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी पाद प्रक्षालन,आरती उतारने के साथ-साथ अपने द्वार पर सतरंगी रंगोली बनाकर भी उनका अभिनंदन व वंदन किया। लुधपुरा जैन समाज की ओर से भी अंजलि जैन के साथ-साथ अनेकों महिलाओं एवं बच्चों ने भी गुरुदेव की अगवानी की।
गौरतलब है कि इस पंचकल्याणक आयोजन के लिए पंचकल्याणक प्रबंध समिति द्वारा बहुत ही जोर शोर से तैयारी विगत काफी दिनों से चल रही हैं पूरी समिति ही इस आयोजन को भव्य और आकर्षक रूप देने में लगी हुई है आज नगर में उनके स्वागत हेतु भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए गए थे।Etawah News: Jain community welcomed Acharya Shri with full devotion

समिति की ओर से अनुपम जैन, अंकुर जैन, राजकमल जैन, आशीष जैन, एकांश जैन, अंकित जैन, मनोज जैन, प्रयाक जैन, अतुल जैन, रोहित जैन, विवेक जैन, चेतन जैन, सचिन जैन, विनीत जैन, नीरज जैन, सौरभ जैन, मोहित जैन, प्रखर जैन, सम्यक जैन आदि जी जान से इस आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

Post navigation

Previous: Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंँजा जय श्री राम ,जय श्री राम
Next: Etawah News: व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें प्रशासन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.