संवाददाता विनय कुमार
इटावा: बकेवर थाने के समीप समृद्धि क्लीनिक बकेवर का निरीक्षण किया गया! निरीक्षण के दौरान समृद्धि क्लीनिक डॉ. इंदु मोहन तिवारी के नाम से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से पंजीकृत पाया गया लेकिन मौके पर क्लीनिक नियमों के विपरीत मिला। वही समृद्धि क्लीनिक का निरीक्षण में एलोपैथिक औषधियां नहीं पाई गई।

पूर्व में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में मृतका के परिजनों के द्वारा शिकायत करने पर उप जिलाधिकारी भरथना के द्वारा शिकायत पत्र पर जांच के आदेश दिए गए थे। वता दे उक्त प्रकरण में जांच कर समृद्धि क्लीनिक को उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी इटावा अवधेश यादव के द्वारा सील कर थाना बकेवर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।