Etawah News: चौधरी चरण सिंह जयंती कार्यक्रम में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।
Etawah News: In the Chaudhary Charan Singh Jayanti program, Akhilesh targeted the BJP government.
ब्यूरो संवाददाता
इटावा/सैफई: शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती हैंवरा डिग्री कालेज में मनाई गई। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और आदित्य यादव शामिल हुए। यहां अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह को नमन किया। कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया है। मैनपुरी की जीत से नई ऊर्जा मिली है। हम जितनी लड़ाई लड़ेंगे, उतना ज्यादा जीत कर आएंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं। मैनपुरी आ गया है। अब हम लोग 2024 भी जीतेंगे और 2027 भी जितेंगे। ये कोई छोटी-मोटी जीत नहीं है। लोगों ने एक-एक वोट डाल कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। हमे नेता जी के रास्ते पर चल कर विकास करना है। अभी तक कोई महिला यहां से सांसद नहीं बनी थी, ये रिकॉर्ड मैनपुरी से हुई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के बड़े नेता थे। नेताजी ने भी किसानों के लिये कई काम किए। विधानसभा के सामने जो प्रतिमा लगी है, उसे उस समय महत्वपूर्ण ताकतें रोकना चाहती थीं, लेकिन नेताजी चौधरी साहब की प्रतिमा लगाई। इस सरकार ने सब बर्बाद करने का काम किया। जो तीन काले कानून लाये गए थे, वो चुनावों की वजह से वापस हो गए। लेकिन इस भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ निर्णय लेना बंद नही किया। केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने किसानों के लिये बाजार नहीं बनाए। अगर मोडिफाइड सीड आ गई तो किसानों को बड़े उद्योगपति के सामने घुटने टेकने पड़ेंगे। जो लोग गुजरात मॉडल पढ़ रहे थे वो अब मैनपुरी मॉडल देख रहे हैं। मैनपुरी ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया।
शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया। साथ ही मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भरी मतों से जीत दिलाने के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि सरकार और पुलिस ने मतदाताओं को डराने का काम किया। इसके बाद भी हमारी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन मेहनत कर जीत दिलाई। हम खतौली जीते हैं। हम रामपुर भी जीत सकते थे, लेकिन बेईमानी से हारा दिया गया। जब बेईमानी से किसी को हराया जाता है तो वहां किसी नेता की हार नहीं, बल्कि वहां की जनता की हार होती है। शिवपाल ने कहा, “मैं नेताजी और अखिलेश के मंत्रीमंडल में रह तो देखा कि ये लोग विपक्ष का भी सम्मान करते थे। लेकिन आज सपा नेताओं को अपमान हो रहा है। अगर अखिलेश कानपुर जाकर विधायक से मिल आते हैं तो विधायक का ट्रांसफर महराजगंज किया जाता है। लेकिन हम अभी थके नहीं हैं। हम सपा नेताओं का उत्पीड़न रोकेंगे। हम संघर्ष करेंगे। चौधरी साहब ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हम आगे इसी तरह संघर्ष करेंगे। जैसे हमने मैनपुरी को जिता है इसी तरह आगे 2024 में बेईमान सरकार को हटाने का काम करेंगे।