Etawah News: भाजपा सरकार में गरीबों का उत्पीड़न, बेटियां के साथ अत्यचार हुआ: सीमा समृद्धि

Etawah News: Harassment of poor, oppression of daughters happened in BJP government: Seema Samridhi

Etawah News: Harassment of poor, oppression of daughters happened in BJP government: Seema Samridhi

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा: बहुचर्चित निर्भया और हाथरस जैसे मामलों में पीड़ित परिवार का पक्ष रखने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने बसपा प्रत्याशी सदर कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू ,भरथना से कमलेश अम्बेडकर और जसवंतनगर से वीपी सिंह के लिए वोट कर जिताने की अपील की।

बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने मीडिया से कहा कहा कि सभी जानते हैं कि बहन मायावती के शासन काल में गुन्डागर्दी लगभग खत्म होने लगी थी और विकास भी खूब होने लगा था। भाजपा सरकार में गरीब जनता का उत्पीड़न, बेटियां के साथ अत्यचार, कानून व्यवस्था धराशाई होने की बात कह कर बसपा की नीतियों को गिनाया।

प्रेसवार्ता में संटू गुप्ता, कमलेश अम्बेडकर, मंडल प्रभारी जसकरन कठेरिया, बसपस जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव, विनोद विधौलिया कर्मवीर सिंह, शीलू दोहरे, इमरान अहमद, पूर्व विधायक रेखा छागला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बसपा सदर प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू ने अपने समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओ के साथ पारपट्टी और रामनगर फाटक के पास के कई मोहल्लों में जनसम्पर्क किया और मतदाताओं से आशीर्वाद के रूप में वोट मांगे।

Trending News