Etawah News: महिलाओं को विशेषज्ञों ने दी रबी फसल की जानकारी, बताए ज्यादा उत्पाद के गुर

IMG-20201127-WA0021
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर(इटावा)।शुक्रवार को  कृषि विभाग द्वारा सिरहौल गांव में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को रबी उत्प्सदन बढ़ाने के गुर सिखाए गए। सब मिशन ऑनलाइन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत  आयोजित इस गोष्ठी में महिला किसानों को रबी की फसलों के अधिक उत्पादन की नवीनतम तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के कृषि वैज्ञानिक हरीशंकर दीक्षित व प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण से सम्बंधित महिलाओं व किसानों को रबी मौसम में होने वाली फसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान अगर सामान्य तरीके से हटकर खेती में वैज्ञानिक तकनीकी अपनाएगा तो वह  अधिक उत्पादन कर सकता है।

सहायक कृषि विकास अधिकारी यश यादव व प्राविधिक सहायक संजीव कुमार सहित सहायक तकनीकी प्रबंधक कपिल कुमार, पंकज बाबू  आदि ने  भूमि शोधन, बीज शोधन एवं खर पतवार नियंत्रण के साथ पौधरोपण के लाभ से परिचित कराया।  भूमि व बीज का शोधन कराने तथा खेत में खर पतवार का नियंत्रण करने से  अधिक उत्पादन लिया जा सकता है, इसके लिए  जागरूक होने की आवश्यकता है। सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया ।गोष्ठी में राजवीर सिंह, संदीप सिंह, अरविंद प्रताप, वीर सिंह तौमर सहित आधा सैकड़ा से भी अधिक महिला-पुरूष किसान मौजूद रहे।

Trending News