Etawah News: इंडो नेपाल क्रिकेट चैंपियनशिप में इटावा के ऑलराउंडर खिलाड़ी का हुआ चयन

Etawah News: इंडो नेपाल क्रिकेट चैंपियनशिप में इटावा के ऑलराउंडर खिलाड़ी का हुआ चयन
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर : जनपद इटावा के कस्बा जसवंतनगर मुहल्ला रेलमंडी का एक लाल नेपाल में क्रिकेट खेलने पहुंचेगा। अभी हाल ही में उनका अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

IMG 20231120 WA0156
अभय तोमर ने बताया कि इंडियन एमेच्योर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित तृतीय इंडो नेपाल चैंपियनशिप में बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। अभय तोमर ने 2009 से आगरा में क्रिकेट की प्रैक्टिस कोचिंग की। जनपद में मैच जितने के बाद, मंडल में खेलने के लिए कानपुर के ग्रीन पार्क में स्टेडियम मैच जीता, वाराणसी गए नेशनल टीम के सिलेक्शन के बाद अब नेपाल में क्रिकेट मैच खेलने जा रहे हैं। विराट कोहली को देखकर उनके बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित हुए और आज उनका चयन अंडर 19 में हो गया।
लुधपुरा मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के सामने रहने वाले धर्मेंद्र सिंह तोमर के बेटे इंटरमीडिएट छात्र अभय तोमर का इसके लिए चयन होने पर घर में खुशियां मनाई गईं। मां ममता देवी व पिता ने कहा कि वे अपने बेटे की इस सफलता से बहुत खुश हैं उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा आगे चलकर क्रिकेट के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगा।

Etawah News: इंडो नेपाल क्रिकेट चैंपियनशिप में इटावा के ऑलराउंडर खिलाड़ी का हुआ चयन

परिजनों शुचेन्द्र तोमर, शिवम तोमर, सत्यम तोमर के अलावा मोहल्ले के असलम गुड्डू व नबाब सिंह यादव आदि ने अभय का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दीं हैं।

Trending News