Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah  News: इटावा पुलिस द्वारा हत्या जैसी संगठित अपराध कारित करने वाले एवं गैंगस्टर अपराधी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 70000रू0 की संपत्ति की गयी जब्त।

जनवाद टाइम्स 20 October 2020
Etawah News: Etawah Police seized property worth Rs 70000 while taking action against organized gangsters and gangsters like murder.
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा हत्या जैसे संगीन अपराध कारित करने वाले तथा गैंगस्टर अपराधी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त की 70000रू0 (एक अपाचे मोटर साइकिल) की सम्पत्ति की कुर्की की गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल द्वारा भादवि के अध्याय में वर्णित अपराध कारित के अभ्यस्थ अपराधी होने तथा गैंग लीडर अपने गैंग के साथ मिलकर अपने व अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु अवैध शस्त्रों से लेस होकर हत्या जैसे जघन्य अपराध करने के अपराधी होने के कारण 04 अभियुक्तों के विरूद्व के उपरान्त नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 272/20 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द अधिनियम अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Etawah News: Etawah Police seized property worth Rs 70000 while taking action against organized gangsters and gangsters like murder.

उपरोक्त पंजीकृत किये गये अभियुक्त में नामित अभियुक्त अनुज भदौरिया पुत्र रवि सिंह भदौरिया नि0 ग्राम रितौर थाना इकदिल जनपद इटावा को थाना इकदिल पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त के गिरफ्तार होने के उपरान्त अभियुक्त द्वारा अपराध कारित करके अर्जित की सम्पत्ति के विरूद्व कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल द्वारा अभियुक्त के विरूद्व अन्तर्गत धारा-14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की कार्यवाही की स्वीकृती हेतु आख्या जिलाधिकारी इटावा के समक्ष प्रस्तुत की गयी थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी इटावा द्वारा अभियुक्त की सम्पत्ति की कुर्की हेतु दिनांक 26.09.2020 को आदेश निर्गत किये गये थे। जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.10.2020 को थाना इकदिल पुलिस अभियुक्त द्वारा अपराध कारित करके एवं अवैध रूप संपत्ति अर्जित करके खरीदी गयी 01 अपाचे मोटर साइकिल यूपी 75 एसी 9461 को जब्त कर अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

Post navigation

Previous: Etawah  News: डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, 75 समस्याओं में से एक का भी निस्तारण नहीं।
Next: Etawah News: करोना जागरुकता अभियान की जानकारी लेने पहुंचे  शिक्षा निदेशक ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.