Etawah News : इटावा जिला अधिकारी व एसएसपी ने किया जिले का भ्रमण, जनपद वासियों से की अपील

IMG_20200407_190617
Share News

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा जिला अधिकारी व एसएसपी द्वारा कोरोना वायरस के चलते शहर में घूमकर लॉकडाउन का जायजा लिया गया एवं जनता से कोरोना वायरस की रोकथाम और जिले की सीमाओं की भी जानकारी ली तथा सीमा पर मुस्तैद

IMG 20200407 190617

प्रशासन के सिपाही और अधिकारियों को विशेष कहा गया कि जिले की सीमा में औरैया ओर मैनपुरी का कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करे व बचाव हेतु लॉकडाउन के निर्देशों के पालन करने के साथ कोरोना महामारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन करने की अपील की गई।

IMG 20200407 190635

साथ ही साथ जिले की आवाम को उन्होंने एक बार फिर से बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नही बरती जाएगी जिसके लिए हम सभी को पूर्ण लॉक डाउन का पालन करना है किसी भी अनावश्यक परिस्थिति में हमे घर से बाहर नहीं आना है, साथ साथ उन्होंने इटावा क्लब में संचालित नई कम्युनिटी किचिन का भी जायजा लिया।

IMG 20200407 190556

उन्होंने तबलीगी जमात में शामिल हुए 171 लोगो के मोबाइल जिले में होने की खबर के आशय में कहा है कि कल तक 140 से अधिक मोबाइल की ट्रेसिंग कर उनसे पूछताछ कर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है जबकि बचे हुए लोगो की ट्रेसिंग के आधार पर जल्द ही पूछताछ कर उन्हें भी क्वारंटाइन कर लिया जाएगा।

 

You may have missed