Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा विधानसभा से त्रिकोणीय मुकाबले पर आज थमेगा चुनाव प्रचार

जनवाद टाइम्स इटावा 18 February 2022
Etawah News: Election campaign will stop today on triangular contest from Etawah assembly

Etawah News: Election campaign will stop today on triangular contest from Etawah assembly

Share News
       

संवाददाता: महेश कुमार
इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। वही, दो चरणों के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके है। बता दे कि तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जायेगा । इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और सपा व बसपा के लिए यह चरण अहम है। बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इन 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौर में 2।16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।

तीसरे चरण के चुनाव में सबसे अहम इटावा विधानसभा की तीनों सीट होगी। क्योकि यहाँ की दो सीटो पर भाजपा का परचम है जबकि एक सपा के पाले मे है ,सभी पार्टियों ने मतदाताओं को मानाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए अपना पूरा दमखम झोंक दिया है। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की हार-जीत भी इस चरण में तय होगी। वो इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इटावा की सदर विधान सभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष साफ साफ दिख रहा है परंतु आगामी बीस फ़रवरी को जनता ही अपने मत का उपयोग करके अपने होने वाले विधायक का निर्णायक फैसला करेगी ।

वही दूसरी ओर चुनाव प्रचार को थामने के लिए पुलिस महकमा व प्रशासन की कई गाड़िया जिले मे गस्त करती हुई नजर आयी, जनपद की जिलाधिकारी ने जिले की आवाम से अपील करते हुए कहा कि आगामी २० फ़रवरी के दिन घर से निकलकर बिना किसी डर,भय व प्रलोभन के बिना अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

Post navigation

Previous: Etawah News: अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में भिड़ी, दो की मौत एक गंभीर
Next: Etawah News: जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ता को धमकाने के संबंध में ज्ञापन दिया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.