संवाददाता महेंद्र बाबू
इटावा: ईद की नमाज शान्तिपूर्ण ठंग के संपन्न कोविड 19 को देखते हुए इस बार सिर्फ 5 लोगो को ईदगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी। इसी क्रम में आज ईदगाह पर पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, काजी साहब, चीफ फायर ऑफिसर तबारक हुसैन और अन्य दो लोगो ने ईदगाह के अंदर जाकर नमाज पढ़ी।

इस दौरान एसपी सिटी प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर तैनात रहे। ईद को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था सख्त रही। जगह जगह बैरिकेटिंग की गई थी हर मस्जिद के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिले के भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।