Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र में एक परिवार में अनोखी शादी संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 23 November 2020
IMG-20201123-WA0053
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र में यहां एक परिवार में अनोखी शादी संपन्न हुई जिसमें भारतीय संविधान को साक्षी मानते हुए बिना दान-दहेज महज चंद मिनटों में शादी कर दूल्हा दुल्हन ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। बिन माता-पिता की पुत्री के साथ दहेज रहित शादी करने वाले दूल्हे की सराहना करते लोग थक नहीं रहे थे।
हमारे समाज में अधिकांशत: शादी की तैयारियां महीनों से शुरू हो जाती हैं और शादी वाले दिन भी पूरे दिन और रात कोई ना कोई गतिविधियां चलती रहती हैं जिसमें टीका लगन मंडप फेरे कन्यादान विदाई आदि रस्में होती हैं। किंतु सभी रीतिरिवाजों को धता बताकर यहां एक अनोखी शादी देखने को मिली जिसमें वेद मंत्रोच्चार क्रिया कर्म कांड पूजा फेरे वगैरह कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि विवाह की रस्म पूरी कराने व मंत्रो को पढ़ने वाले पंडित जी ही गायब थे। हैरानी की बात यह रही कि न ही सात फेरे हुए और न ही कन्यादान की रस्म निभाई गई। शादी की सारी रस्में समाप्त की गईं। सिर्फ व सिर्फ मेहमानों को साक्षी मानते हुए वर-वधू ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर शपथ पत्र पर दुःख सुख में साथ जीने मरने का संकल्प लिया और सिर्फ एक दूसरे को माला पहनाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए जीवन साथी बन गए।
दूल्हा बने चक सलेमपुर गांव निवासी अटल बिहारी पुत्र राम प्रसाद व दुल्हन रजनी पुत्र विजय पाल सिंह दिल्ली निवासी की शादी इस तरह चंद मिनटों में ही संपन्न हो गई। अटल बिहारी बताते हैं कि जिस दिन उनका रिश्ता दिल्ली की रजनी के साथ तय हुआ तभी से तय कर लिया था कि विवाह सादगी से करेंगे। अटल बताते हैं कि उनकी पत्नी के माता-पिता नहीं हैं। बड़ा भाई मुकेश चंद्र जो स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। विषम परिस्थितियों में रजनी ने एमए बीएड बीसीए सॉफ्टवेयर किया है। अटल बिहारी खुद भी एमए बीएड नेट सहित पीएचडी कर रहे हैं।
डॉ धर्मेंद्र कुमार ने नव दंपत्ति को शपथ दिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दींl इस अवसर पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, प्रसपा नेता पूर्व कमिश्नर शंभू दयाल दोहरे, बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के मंडल प्रभारी डीआर दोहरे, इकदिल ब्लॉक मिशन के संयोजक दीपक राज, बसपा नेता हाशिम खान, समाजसेवी सतीश शाक्य, पूर्व सभासद मोहम्मद जहीर एवं कार्यक्रम में आए गणमान्य नागरिकों ने आदर्श विवाह की प्रशंसा करते हुए नव दंपति को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पद्धति से समाज में बेटियों की हिफाजत तथा संरक्षण होगा।

Post navigation

Previous: Meerut News: यातायात माह के चलते प्रशासन ने सख्ती से चैकिंग अभियान चलाया
Next: Etawah News: कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाई सख्ती।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.