Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: फर्जी नंबर प्लेट ट्रक से 6 करोड़ का मादक पदार्थ डोडा बरामद, चालक मौके से हुआ फरार

जनवाद टाइम्स इटावा 23 March 2023
Etawah News: Doda worth Rs 6 crore recovered from fake number plate truck, driver absconded from the spot

Etawah News: Doda worth Rs 6 crore recovered from fake number plate truck, driver absconded from the spot

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: जसवंतनगर में पुलिस ने आगरा-कानपुर हाईवे से एक ट्रक को जब्त करके 6 करोड़ का 16 कुंटल मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ट्रक के अंदर से कई नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं।

Etawah News: फर्जी नंबर प्लेट ट्रक से 6 करोड़ का मादक पदार्थ डोडा बरामद, चालक मौके से हुआ फरार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान जसवंतनगर पुलिस को यह कामयाबी मिली है। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक के भीतर से कई नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। एक मोबाइल फोन भी मिला है। ट्रक चालक के बारे में दस्तावेजों के आधार पर यह पता चला है कि वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।

जो दस्तावेज ट्रक से बरामद किए गए हैं उसके मुताबिक ट्रक कोलकाता से पंजाब जा रहा था। जिसमें मादक पदार्थ डोडा भरा हुआ था। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस की गहन विवेचना जारी है और इससे जुड़े हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी डोडा मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: हजारों बीघा फसल बर्बादी के बाद मुआवजे में इंश्योरेंस कंपनी से मिले सिर्फ 129 रुपए
Next: Etawah News: हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया ध्वज पूजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.