Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बिजली विभाग की तीन दिवसीय हड़ताल पर DM ने बनाई नई रणनीति

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2023
Etawah News: DM made a new strategy on the three-day strike of the Electricity Department

Etawah News: DM made a new strategy on the three-day strike of the Electricity Department

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखा इसे लेकर विभाग के इंजीनियर तथा कर्मचारी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों का जोश बढ़ाया तथा मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

Etawah News: बिजली विभाग की तीन दिवसीय हड़ताल पर DM ने बनाई नई रणनीति, एसडीएम स्तर के अधिकारीयों की लगाई ड्यूटी

कर्मचारियों का कहना है कि दिसंबर में कर्मचारियों की मांगों को लेकर समझौता हुआ था लेकिन समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार समझौते से मुकर गई है इसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इसके तहत बुधवार को कार्य बहिष्कार किया गया था और गुरुवार को भी यह कार्य बहिष्कार जारी रहा। रात 10:00 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू हो जाएगी। अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग के इंजीनियर तथा कर्मचारी सुबह से ही अधीक्षण अभियंता के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

Etawah News: बिजली विभाग की तीन दिवसीय हड़ताल पर DM ने बनाई नई रणनीति, एसडीएम स्तर के अधिकारीयों की लगाई ड्यूटी

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी मांगें जायज हैं और सरकार ने इस पर समझौता भी किया था लेकिन सरकार समझौते से मुकर गई जिसके कारण आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पर उन्हें पूरा भरोसा है और मुख्यमंत्री से अपील है कि वे कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन पर बैठने वालों में एसडीओ विवेक कुमार सिंह, गगन अग्निहोत्री, आनंदपाल, लव कुमार वर्मा, जेई राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर तथा कर्मचारी शामिल रहे। इस बीच आंदोलनकारी कर्मचारियों ने टीमें भी बनाई हैं। इन टीमों ने बिजली विभाग के विभिन्न कार्यालयों में जाकर अपनी बात कर्मचारियों के साथ रखी और कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन में साथ आने के लिए आमंत्रित किया।

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतू एसडीएम लेवल के अफसर की लगी ड्यूटी: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बताया था कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर के राज्य के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव का फोन उनके पास आ चुका है और इसी वजह से जिले भर के सभी अधिकारियों और कर्मियों को सजग और सतर्क कर दिया गया है। हड़ताल करना बिजली कर्मियों का हक है। लेकिन किसी भी तरह से पावर सप्लाई बाधित ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए और इसीलिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दी गई है।

Post navigation

Previous: Bihar News–सरकार दर्जी समाज के विकास के लिए आयोग का गठन करें : जीतन राम मांझी
Next: Etawah News: कोऑपरेटिव चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से मिलने पहुंचे आदित्य यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.