Etawah News: जिला प्रशासन ने रोकी सपा की किसान यात्रा, सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा

FB_IMG_1607329967337
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: सपा की किसान यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी। किसान यात्रा निकाल रहे 50 सपाइयों को सपा कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया है। सपा कार्यालय को सुबह से पुलिस ने घेर रखा था। इसके बावजूद सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया सहित सपाई पार्टी कार्यालय से बाहर निकले तो सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मिश्रा व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने रोक लिया। सपाई वहीं धरने पर बैठकर हंगामा व नारेबाजी करते रहे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट का निर्देश मिलते ही पुलिस सभी सपाइयों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई। किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओ को पुलिस ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से हजारो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Etawah News: District administration stopped SP's Kisan Yatra, sent SP workers to jail

किसान आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है। देश के 12 से ज्यादा सियासी दलों ने किसानों का समर्थन किया है जो कि दिल्ली में केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के साथ सरकार की पांच दौर की वार्ता बेनतीजा रही है जिस पर किसानों ने आठ दिसंबर से भारत बंद का एलान किया है।

सपा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से मा.गोपाल यादव जिलाध्यक्ष सपा,श्री प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद,श्री कार्तिकेय यादव जी,श्री कुलदीप गुप्ता संटू जी,श्री वीरू भदौरिया,श्री आनंद यादव जी,श्रीमती लीलावती राजपूत जी,श्रीमती नेहा यादव जी,श्री पदम् तिवारी जी,श्री देवेंद्र भदौरिया,श्री शिवम पाल,श्री शिलपू भदौरिया व हजारो कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।।

You may have missed