Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम राजकीय रोड़वेज घोषित करो।

जनवाद टाइम्स इटावा 9 August 2022
IMG-20220809-WA0086
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: वर्ष 1949 में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम राजकीय रोड़वेज कहलाता था, उसके बाद 01 जून 1972 को यह कहकर परिवहन निगम में बदल दिया गया कि निगम में तब्दील होने के बाद भी किसी भी प्रकार का लाभ राज्य सरकार के अन्य सभी विभागों से हेय नहीं होगा। लेकिन उस समय के लोग यह नहीं सोच सके कि आज़ वर्तमान में परिवहन निगम किसी भी दृष्टि से सरकार के साथ कनेक्ट नहीं है और न ही राज्य सरकार के समान कोई भी लाभ प्राप्त होता है। तत्समय जो भी फैसले लिए गए वो आज परिवहन निगम की दुर्दशा बताने के लिए काफी हैं। जिसमें प्रमुख कारण हैं, राज्य सरकार के समान डीए बढ़ाकर नहीं दिया जाता है, समय से भर्तियां नहीं हो रही हैं, मृतक आश्रितों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है, प्रत्येक डिपो/ क्षेत्रीय कार्यशालाओं में स्पेयर पार्ट्स टायर आदि की आपूर्ति बाधित हो गई है।

वर्षों से हमारे निगम को निरंतर सेवा देने वाले संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है जिससे उनके भविष्य अंधकार में जा रहा है। निगम में रहकर किसी भी कर्मचारी को सरकार के समान कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। आज बात चाहे कोई भी हो, समस्या चाहे कोई भी हो उसका हल एक ही है और वो है परिवहन निगम को पुनः 01 जून 1972 की स्थिति में वापस लाया जाना चाहिए और इसका असर पूरे प्रदेश के सभी कर्मचारियों एवं उनके भविष्य पर पड़ेगा। आज परिवहन निगम को करोड़ों की प्रतिदिन आय हो रही है तो सरकार के साथ रहने में क्या परेशानी है। प्रति क्षेत्र कम से कम एक करोड़ रुपए एडिशनल टैक्स के रुप में परिवहन विभाग को चला जाता है जिससे उनको वेतन मिलता है तो अगर परिवहन निगम और परिवहन विभाग को आपस में मर्ज कर दिया जाय तो और भी बेहतर होगा। सरकार को भी अलग अलग दो विभागों को देखना नहीं होगा और स्टॉफ की कमी भी पूरी हो जायेगी। राजकीय रोड़वेज घोषित करने से सरकार को हर तरह से लाभ होगा, जिस पर विचार किया जा सकता है।
आज वर्तमान में परिवहन निगम के सभी संगठनों में से कुछ संगठन को छोड़कर राजकीय रोड़वेज की बात करते हैं और कुछ नहीं करते हैं, इसीलिए अब परिवहन निगम का प्रत्येक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करना चाहता है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को राजकीय रोड़वेज में परिवर्तित करने पर विचार करें जिससे सरकार और सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। इसी विषय पर विचार विमर्श करने के मुद्दे पर दिनांक 21.08.22 रविवार को अवध डिपो लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सभी साथियों को आमंत्रित किया गया है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: शास्त्रीनगर मेरठ में लूट सहित दोहरे सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश
Next: मेरठ न्यूज: श्रावण मास में भंडारे का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.