Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रिटायर्ड पीसीएफ कर्मी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जनवाद टाइम्स इटावा 19 November 2022
Etawah News: Death of retired PCF worker, relatives expressed fear of murder

Etawah News: Death of retired PCF worker, relatives expressed fear of murder

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/सैफई: क्षेत्र के ग्राम नगला हिम्मत में 67 वर्षीय सुरेश चंद्र पीसीएफ में बाबू के पद से रिटायर्ड थे। वह अपने परिवार के साथ लंबे अरसे से वह लखनऊ में रह रहे थे। वह 16 नवंबर को ड्राइवर के साथ अपने पैतृक गांव आए हुए थे। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे के अंदर सोने के लिए चले गए। शुक्रवार सुबह परिवार के उमेश व सत्यवीर ने चालक समर बहादुर उर्फ रिंकू से कहा कि अब तक बाबूजी नहीं जगे उन्हें जाकर जगा दो। जब ड्राइवर अंदर गया तो देखा कि वह मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवारीजन अंदर पहुंचे।

मृतक के पुत्र शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि हम परिवारीजनों के साथ लखनऊ में कई वर्षों से रह रहे हैं, जहां पर बिजनेस कर अपना परिवार चलाते हैं। 16 नवंबर को पिता चालक के साथ घर पर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह हमें जानकारी मिली, तब हम सब यहां आए। पिता के हाथ से तीन सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी और एक जंजीर उनके पास से नहीं मिली।

घटना की जानकारी पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: जयपुर से अयोध्या पैदल यात्रा पर निकले रवि राय का किया स्वागत
Next: Agra News: अखिल भारतीय बॉलीवाल प्रतियोगिता : लखनऊ ने आजमगढ को हराकर जीता उद्घाटन मैच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.