Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एक किडनी वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार में बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा

जनवाद टाइम्स इटावा 17 August 2022
Etawah News: Daughters gave shoulder to the bier at the funeral of a person with kidney

Etawah News: Daughters gave shoulder to the bier at the funeral of a person with kidney

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवन्तनगर (इटावा): हर व्यक्ति के शरीर में दो किडनियां (गुर्दे) होती हैं मगर जसवन्तनगर क़स्बे के राजकुमार गुप्ता के शरीर में जन्मजात एक किडनी ही आई थी और इन्होंने एक इसी के दम पर अपनी पूरी ज़िन्दगी काट दी। सोमवार शाम जब वे अपने जीवन के 60वे बसंत में थे, शाम के समय उन्हें हार्ट अटैक आया और वे जिंदगी से हार गए।

यहाँ के मोहल्ला कटरा पुख्ता निवासी राजकुमार गुप्ता, जो जग मामू के नाम से प्रसिद्ध थे। छोटे-बड़े, बूढ़े कोई भी उनको उनके नाम से ना जानकर मामू कहकर ही बुलाते। बताते है कि जन्म के 7 माह के बाद जब वे बीमार पड़ने लगे तो उनके पिता स्व. शान्ती गुप्ता घरवालों को डॉक्टर्स ने बताया कि आपके बेटे के शरीर में केवल एक किडनी है। सेवानिवृत सरकारी डॉक्टर राजीव गुप्ता बताते हैं कि दुनियां में लाखों लोगों में एक-दो ही ऐसे पैदा होते हैं जिनको जन्मजात एक ही किडनी आती है। ऐसे लोगों की जिंदगी मुश्किल तब होती है, जब वे 40-45 की उम्र पर पहुंचते है।

स्व. मामू उम्र के पड़ाव पार करते हुए गल्ले की आढ़त का व्यवसाय संभाले हंसमुख अंदाज में अपनी जिंदगी बिताते रहे। उनको भगवान ने दो बेटियां ही दी थीं, कोई बेटा नही था, हालांकि उनके भाइयों के बेटे थे, मगर वे कहते थे कि मेरी बेटियां ही मेरे बेटे हैं। आज जब उनकी अर्थी उठने को हुई तो उनकी दो बेटियां जुटी भीड़ के बीच आकर बोली कि हम दोनों ही अपने पापा का अंतिम संस्कार करेंगे। बाद में जब अर्थी उठी, तो दोनो बेटियों ने भरी आंखों के साथ पापा को कांधा दिया और शांति वन पहुंच चिरनिद्रा में लीन पिता को मुखाग्नि दी। बेटियों को कन्धा देता देख हर किसी आँख नम हो गई।

Post navigation

Previous: Etawah News: सर्प दंश मृत्यु मुक्त अभियान का पोस्टर हुआ लॉन्च, डीएम ने किया विमोचन
Next: Bihar news समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद एक बड़ा महायज्ञ आयोजित करने के समान: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.