Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सिपाही के बेटे ने मां की हत्या का दर्ज कराया मुकदमा

जनवाद टाइम्स इटावा 24 November 2022
Etawah News: Constable's son filed a case for the murder of his mother

Etawah News: Constable's son filed a case for the murder of his mother

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: बीते मंगलवार को सिपाही ने अपनी पत्नी की देसी तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुद भी अपने आप को गोली मार ली थी। पत्नी उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन हेड कांस्टेबल को गंभीर हालत में सैफई मे‌डिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया गया था। हेड कांस्टेबल हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पुलिस देसी तमंचे की जांच पड़ताल कर रही है। जिसको लेकर आज बेटे ने पिता पर अपनी मां की हत्या करने के आरोप में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक, हेड कांस्टेबल की हालत स्थिर है और अभी भी वह आईसीयू में है। वहीं, बुधवार को उर्मिला देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गोली उर्मिला के सिर में फंसी मिली है। परिजनों ने पैतृक गांव चौबिया के नगला हरजू मंजू में अंतिम संस्कार कर दिया। फ्रेंड्स कॉलोनी के ओमपुरम कॉलोनी निवासी ‌बृजेश कुमार यादव औरैया के एरवाकटरा थाने में डायल 112 में चालक के पद तैनात थे। बुधवार रात हेड कांस्टेबल ने गृह क्लेश से परेशान होकर पत्नी उर्मिला देवी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी और खुद को भी गोली मार ली थी। सैफई मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात बृजेश का ऑपरेशन हुआ था।

वहीं जिस तमंचे से हत्या की गई है, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। तमंचा हेड कांस्टेबल के पास कहां से आया, पुलिस यह पता करने में जुटी है। हेड कांस्टेबल के घर में हमेशा पारिवारिक क्लेश होता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि हेड कांस्टेबल ने क्या पहले से ही पत्नी की हत्या करने का मन बना लिया था और तमंचा साथ में लेकर आया था।

Post navigation

Previous: Etawah News: बीच सडक कार के बोनट पर काटा केक और की हर्ष फायरिंग विडियो वायरल
Next: Bihar News-अधिकारी के संरक्षण से पीडीएस दूकानदार (जनवितरण )दूकानदार राशन मे भ्रष्टाचार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.